Breaking News : उत्तराखंड हिमस्खलन: 384 लोगों को बचाया गया, 10 लोगों का शव बरामद
Breaking News Live :
उत्तराखंड हिमस्खलन: 384 लोगों को बचाया गया, 10 लोगों का शव बरामद
उत्तराखंड ग्लेसियर खिसखने की घटना में लापता 384 लोगों को बचाया गया है. 10 शव बरामद किये गये हैं. अब भी 8 लोग लापता है, जिनकी तलाश चल रही है. राहत बचाव कार्य में लगी भारतीय सेना ने इसकी जानकारी दी.
दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 20 मरीजों की मौत
दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी की वजह से 20 मरीजों की मौत हो गई. अस्पताल के एमडी डीके बलूजा ने कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 20 मरीजों की मौत हो गई. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
जस्टिस एनवी रमन्ना बने भारत के मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलाई शपथ
जस्टिस एनवी रमन्ना ने शनिवार को भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश का शपथ ग्रहण कर लिया है. वे निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश अरविंद शरद बोवड़े की जगह लेंगे. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें शपथ दिलाई.
जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से शुक्रवार की रात में 25 मरीजों की मौत, अस्पताल प्रशासन ने हाईकोर्ट को दी जानकारी
दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल ने शनिवार को हाईकोर्ट को बताया है कि शुक्रवार की रात को कोरोना के 25 मरीजों की मौत हो गई. जयपुर गोल्डन अस्पताल दिल्ली का छठा अस्पताल है, जिसने हाईकोर्ट को ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौत की शिकायत की है. दिल्ली हाईकोर्ट में राजधानी के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी पर सुनवाई चल रही है.
दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू
देश की राजधानी दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है. पंजाबी बाग स्थित अग्रसेन अस्पताल की ओर से ऑक्सीजन की कमी को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी.
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के कई ठिकानों पर मारे जा रहे सीबीआई के छापे, जांच एजेंसी ने दर्ज किया केस
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ जांच एजेंसी सीबीआई की ओर से केस दर्ज किया गया है. इसके साथ ही, जांच एजेंसी ने देशमुख के कई ठिकानों पर छापेमारी भी शुरू कर दी है. देशमुख को भ्रष्टाचार के मामले में अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए