Breaking News : अनलॉक 4 को लेकर गाइडलाइन जारी
Breaking News : देश में कोरोना संक्रमण (coronavirus in india) के मामले बढ़कर 34 लाख के पार चले गये हैं. कोरोना के कुल केसेज में दुनिया में तीसरे नंबर पर आने के बाद भारत अब मौतों के लिहाज से भी इस स्थान पर पहुंच चुका है. भारत में मरने वालों की संख्या 62 हजार के पार हो गई है. अभी इस मामले में अमेरिका पहले नंबर पर है. इधर, देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच अनलॉक 4.0 (Unlock-4) की चर्चा लोगों की जुबां पर है. इसको लेकर गृह मंत्रालय की तैयारियां भी जोरों पर है. झारखंड (lockdown extension )के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने केंद्र सरकार से पहले ही राज्य में अनलॉक की गाइउलाइन (Unlock 4.0 guidelines) जारी कर दी है. आज सीएम योगी वाराणसी के दौरे पर रहेंगे. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है. JEE और NEET की परीक्षा को लेकर विरोध जारी है. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…
कल ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिये राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिये राष्ट्र को संबोधित करेंगे. संभव है कि प्रधानमंत्री अनलॉक 4 को लेकर कुछ घोषणाएं करें.
आईपीएल के प्रतिभागियों में से दो खिलाड़ी सहित 13 लोग कोरोना पॉजिटिव
बीसीसीआई ने यह जानकारी दी है कि आईपीएल के प्रतिभागियों में से दो खिलाड़ी और 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.
रिया चक्रवर्ती सांताक्रूज में डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची
रिया चक्रवर्ती सांताक्रूज में डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची हैं. यहां सीबीआई आज भी उनसे पूछताछ करेगी.
रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय और प्रशासनिक भवन का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से झांसी में रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय और प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे.
रिया चक्रवर्ती को सुरक्षा देगी मुंबई पुलिस, सीबीआई ने लिखा पत्र
रिया चक्रवर्ती जब भी अपने घर से DRDO गेस्ट हाउस जाएंगी तब उन्हें मुंबई पुलिस सुरक्षा देगी. यह केंद्रीय जांच ब्यूरो(CBI) के अनुरोध पर किया जा रहा है. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए