Breaking News : बिहार सरकार ने निजी अस्पतालों में कोरोना इलाज के लिए अधिकतम शुल्क किया तय
Breaking News : देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 27.5 लाख के पार चली गयी है. दुनिया में संक्रमितों की संख्या 22,559,106 लाख हो गयी है. इधर अमेरिका ने हॉन्गकॉन्ग से 3 व्यापारिक समझौते खत्म किए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के नतीजों की आज घोषणा करेंगे. बिहार की राजनिति चुनाव से पहले गरम है. यहां पाला बदलने का दौर जारी है. जानकारी के अनुसार राजद से निकाले गए तीन विधायक आज जदयू में शामिल हो सकते हैं. दिल्ली से मधुबनी जा रही बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलट गई. देश और दुनिया की हर बडी खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ…
अधिकतम शुल्क तय करने के लिए शहरों को तीन श्रेणी में बांटा गया
शुल्क तय करने के लिए शहरों को तीन श्रेणी में बांटा गया है. जिसमें श्रेणी ए में पटना, श्रेणी बी में भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया और पूर्णिया में रखा गया है. श्रेणी सी में अन्य जिलों को शामिल किया गया है.

बिहार सरकार ने निजी अस्पतालों में कोरोना इलाज के लिए अधिकतम शुल्क किया तय
बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने निजी अस्पतालों में कोरोना इलाज के लिए अधिकतम शुल्क तय कर दिया है. सरकार के अपर सचिव कौशल किशोर ने सभी जिले के जिला अधिकारियों को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है.

कोरोना वायरस से संक्रमित भाजपा विधायक को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में कराया गया भर्ती
कोरोना वायरस से संक्रमित दादरी विधानसभा से भाजपा विधायक तेजपाल नागर को गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के ‘कैलाश अस्पताल’ में भर्ती कराया गया. देश में कोरोना वायरस से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी
जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है.
पूरी दुनिया में Gmail ठप, यूजर नहीं भेज पा रहे ईमेल
गूगल के जीमेल का सर्वर डाउन होने की खबर है जिसके कारण भारत समेत कई देशों के यूजर्स ईमेल नहीं भेज पा रहे हैं. कई यूजर्स ने अटैचमेंट फेल होने की भी शिकायत कर रहे हैं. जीमेल के अलावा गूगल ड्राइव में भी लोगों को दिक्कत आ रही है.
कोर्ट में प्रशांत भूषण ने कहा
सामाजिक कार्यकर्ता-वकील प्रशांत भूषण ने आज सुप्रीम कोर्ट में उनके खिलाफ अवमानना कार्यवाही में सजा सुनाने को लेकर होने वाली सुनवाई टालने की मांग की. कोर्ट ने भूषण से कहा कि हम आपको विश्वास दिला सकते हैं कि जब तक आपकी पुनर्विचार याचिका पर फैसला नहीं होता, सजा संबंधी कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी. इसपर प्रशांत भूषण ने कोर्ट से कहा कि उनके खिलाफ अवमानना कार्यवाही में सजा पर दलीलें अन्य पीठ को सुननी चाहिए. कोर्ट ने कहा कि आप हमसे अनुचित काम करने को कह रहे हैं कि सजा पर दलीलें किसी अन्य पीठ को सुननी चाहिए.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए