Live Updates

Breaking News : ढाई करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा कोरोना का टीका

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE Updates : आज देश भर में महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2021) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. देश के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में लोगों के भीड़ उमड़ी है.हरिद्वार में आज कोविड-19 ( coronavirus in india) के सख्त प्रावधानों के बीच महाकुंभ (kumbh mela) का पहला शाही स्नान हो रहा है. वहीं नंदीग्राम में नामांकन (West Bengal Election 2021) के दौरान घायल हुई ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) का अस्पताल में ईलाज चल रहा है. किसान यूनियनों ने 26 मार्च को भारत बंद का किया आह्वान किया है. अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन अगले हफ्ते भारत आएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से करेंगे मुलाकात. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

ढाई करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा कोरोना का टीका

ढाई करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा कोरोना का टीका

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने आज कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया. हरिवंश ने एम्स में टीका लिया.

भारत में मिला कोरोना का नया वैरिएंट

भारत में साउथ अफ्रीका कोविड वैरिएंट का पहला केस सामने आया है. कर्नाटक में ये केस देखने को मिला है. बुधवार को कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने अपने एक हेल्थ बुलेटिन में इसकी जानकारी दी. दी गयी जानकारी के मुताबिक 10 मार्च तक भारत में यूके से लौटने वाले 64 लोग कोरोना वायरस पॉजीटिव पाए गए थे. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

नागपुर में लगा लॉकडाउन 

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए नागपुर में लॉकडाउन लगा दिया गया है. नागपुर में 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन लगा दिया गया है. बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से कोरोना के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखी गयी है.

कश्मीर में सेना ने दो आतंकवादियों को किया ढे़र

IG कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि कल दोपहर में अनंतनाग के SSP को खबर मिली थी कि एक गांव में जैश-ए मोहम्मद के 2 आतंकवादी छिपे हैं. लग रहा है कि ये स्थानीय आतंकवादी हैं। आतंकवादियों के खिलाफ एंटी टेररिस्ट ऑपरेशन बढ़ रहा है.

महाराष्ट्र के ठाणे केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

महाराष्ट्र: ठाणे के अंबरनाथ क्षेत्र के महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) के एक रासायनिक कारखाने में आग लग गई. घटनास्थल पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौजूद हैं. आग बुझाने का काम जारी है. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola