Live Updates

Breaking News: प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा- जनता के मुद्दों पर क्यों नहीं करते बात

Updated:
विज्ञापन

मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की याचिका पर गुजरात हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है. कोर्ट ने रखा फैसला सुरक्षित रखा है. मामले में जस्टिस हेमंत प्रच्छक अवकाश के बाद फैसला सुनाएंगे. वहीं, वरिष्ठ एनसीपी ने शरद पवार ने NCP अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. इसकी घोषणा उन्होंने स्वयं की है. जिसके बाद पवार समर्थक ने जमकर नारेबाजी की. मुंबई में अपनी आत्मकथा के दूसरे संस्करण के विमोचन के दौरान पवार ने ये घोषणा की. बेरोजगारी की दर 4 महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर आ गयी है. देशव्यापी बेरोजगारी दर मार्च में 7.8 फीसदी से बढ़कर अप्रैल में 8.11 फीसदी हो गई है.

विज्ञापन

प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर हमला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि पीएम मोदी जनता के मुद्दों पर बात क्यों नहीं कर रहे? मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि पिछले साढ़े तीन साल में कितना रोजगार पैदा हुआ और इस पर क्यों नहीं बोल रहे हैं. उच्च मुद्रास्फीति, भ्रष्टाचार और नौकरियां इन मुद्दों पर वो क्यों नहीं बोल रहें.

20 भारतीय सूडान से रवाना

ऑपरेशन कावेरी के तहत 20 भारतीय सूडान से रवाना हुए. विदेश मंत्रालय ने बताया ये ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान से भारत लौटने वाले भारतीयों का 19वां जत्था है.

अफगानिस्तान में 5.1 तीव्रता का भूकंप

अफगानिस्तान के 96 किमी पूर्व दक्षिण पूर्व में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.1 रही. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप मंगलवार को अफगानिस्तान के फैजाबाद में 72 किमी की गहराई में आया.

इंदौर में बेकाबू क्रेन ने सड़क पर पांच लोगों को रौंदा, चार की मौत

इंदौर में सड़क पर बेकाबू ट्रेन ने मंगलवार शाम दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच लोगों को रौंद दिया जिनमें से चार व्यक्तियों की मौत हो गई. बाणगंगा पुलिस थाने के प्रभारी राजेंद्र सोनी ने संवाददाताओं को बताया,हादसा उस वक्त हुआ, जब एक बेकाबू क्रेन ने पुल से नीचे उतरते वक्त सड़क पर दो मोटरसाइकिल सवारों को कुचल दिया. इससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का निधन

महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का आज बीमारी से पीड़ित होने के बाद महाराष्ट्र के कोल्हापुर में निधन हो गया.

सीबीआई की रेड

सीबीआई ने जल शक्ति मंत्रालय के तहत आने वाली वैपकोस वॉटर एंड पावर कंसल्टेंसी के पूर्व सीएमडी राजेंद्र कुमार गुप्ता के विभिन्न ठिकानों पर रेड किया. आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई ने दिल्ली, चंडीगढ़, पंचकुला, गुरुग्राम, सोनीपत और गाजियाबाद सहित लगभग 19 जगहों पर छापेमारी की. वहीं, सीबीआई ने उनके और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. छापेमारी के दौरान सीबीआई ने 20 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola