Live Updates

Breaking News: देश में अबतक कोरोना वैक्सीन की कुल 41.76 करोड़ से अधिक डोज दी गयी

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE Updates,20 July : मेघालय के बाद राजस्थान के बीकानेर में भूकंप के झटके, 5.3 की थी तीव्रता. झारखंड के विद्यार्थी अब विवि में साइंस के साथ आर्ट्स की भी कर सकेंगे पढ़ाई. देश के 40 करोड़ लोगों पर कोरोना के थर्ड वेव का खतरा. देश विदेश की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ..

विज्ञापन

देश में अबतक कोरोना वैक्सीन की कुल 41.76 करोड़ से अधिक डोज दी गयी

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज यह जानकारी दी गयी कि देश में अबतक 41.76 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है. आज कुल 20.83 लाख से अधिक डोज दिये गये.

संसद के मानसून सत्र तक जंतर- मंतर पर किसानों का प्रदर्शन

संसद के मानसून सत्र तक जंतर- मंतर पर किसानों का प्रदर्शन जारी रहेगा. उक्त बातें भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने मीडिया को कही.

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में सामने आये कोरोना संक्रमण के 62 मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गयी है कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 62 मामले सामने आये हैं और चार लोगों की मौत हुई है.

लाइफ सपोर्ट पर पूर्व सीएम कल्याण सिंह

यूपी के पूर्व सीएम कल्यान सिंह की सेहत में फिलहाल कोई सुधार नहीं है. उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है. वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ स्थित संजय गांधी अस्पताल पहुंचकर उनकी सेहत का हाल जाना.

महामारी पर राजनीति कर रहा विपक्ष

ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत पर छिड़े विवाद और विपक्ष के आरोप का जवाब देते हुए बीजेपी नेता संदीप पात्रा का कहना है कि, कोरोना महामारी पर विपक्ष झूठ की राजनीति कर रहा है. उन्होंने ऑक्सीजन की कमी पर आप, शिवसेना और कांग्रेस को जवाब दिया है.

मॉनसून सत्र के दौरान किसानों ने किया संसद मार्च का ऐलान

मॉनसून सत्र के दौरान किसानों ने संसद मार्च का ऐलान किया है. किसानों को मार्च को देकते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट पर आ गई है.(आजतक न्यूज)

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola