Breaking News : मणिपुर में अमित शाह ने कहा -बीजेपी की सरकार के बाद राज्य बंद नहीं हुआ
Breaking News LIVE Updates : केंद्र के तीन कृषि कानूनों (kisan andolan,farm law news) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने सरकार के साथ बातचीत फिर से शुरू करने का फैसला किया है. इधर, पीएम नरेंद्र (pm modi) मोदी आज 11 बजे मन की बात (mann ki baat) के जरिए देश को संबोधित करेंगे. गृह मंत्री अमित शाह (amit shah,Manipur) का इंफाल के दौरे पर हैं. कोरोना के नये स्ट्रेन ने पूरी दुनिया में हडकंप मचा दिया है. नेपाल (Nepal politics) में राजनीतिक संकट बना हुआ है जिसके बाद चीन (china) आगे आया है. आज सलमान खान (salman khan birthday) का जन्मदिन है. देश और दुनिया की हर खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com साथ…
गाजियाबाद में आज सुबह एक कार शोरूम में आग लग गई
गाजियाबाद में आज सुबह एक कार शोरूम में आग लग गई. दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया, “सुबह 10 बजे आग लग गई, एक घंटे में दमकल की 10 गाड़ियों ने आग बुझा दी. कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है. जांच के बाद आग लगने के कारण और नुकसान का पता चलेगा.”
मणिपुर में अमित शाह ने कहा -बीजेपी की सरकार के बाद राज्य बंद नहीं हुआ
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्तर की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन रविवार को असम के नीलाचल पहाड़ी पर स्थित शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की. पूजा करने के बाद वह मणिपुर के लिए रवाना हो गये. मणिपुर में अमित शाह ने कहा कि बीजेपी की सरकार के बाद राज्य बंद नहीं हुआ.
भारत में 6 महीनों बाद कोरोना वायरस के 18,732 दैनिक नए मामले सामने आए
भारत में 6 महीनों बाद कोरोना वायरस के 18,732 दैनिक नए मामले सामने आए. सक्रिय मामलों की संख्या 170 दिनों बाद घटकर 2.78 लाख हुई. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी दी.
गृह मंत्री अमित शाह इंफाल पहुंचे
गृह मंत्री अमित शाह इंफाल पहुंचे. मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया.
मन की बात में बोले पीएम मोदी
मन की बात में बोले पीएम मोदी ने कहा कि साल 2014-18 तक तेंदुओं की संख्या में 60 फीसदी इजाफा हुआ है. उन्होंने कहा कि देश में बने खिलौनों की मांग बढ़ रही है. लोगों का देशी उत्पादों को लेकर आकर्षण बढ़ा है. ग्लोबल बेस्ट को भारत में बनाकर दिखाने का वक्त आ गया है.
किसान विरोध करेंगे
पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के दौरान आज ताली थाली बजाकर किसान विरोध करेंगे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए