Breaking News : उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : 56 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (by election 2020 date) की घोषणा हो गयी है. 3 नवंबर को मतदान होंगे जबकि 10 नवंबर को गिनती होगी. देश में कोरोना मरीजों (coronavirus) की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. बीते 24 घंटे में 70589 हजार नये केस सामने आए हैं. वहीं 776 से आधिक मरीजों की मौत हो चुकी है. इधर वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव (sharad yadav) की तबीयत बिगड़ गई है. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इस बात की जानकारी वाइस प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया के अकाउंट से ट्‌वीट करके दी गयी है.

कुवैत के शासक शेख सबा अल अहमद का निधन

कुवैत के शासक शेख सबा अल अहमद का निधन हो गया है. उनके उत्तराधिकारी उनके भाई हैं.

FTII के अध्यक्ष बनाये गये शेखर कपूर

FTII के अध्यक्ष बनाये गये शेखर कपूर. शेखर कपूर बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक हैं.

गुजरात के राजकोट में आया भूकंप, जानमाल का नुकसान नहीं

गुजरात के राजकोट में मंगलवार दोपहर 3:49 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये. इंस्टीट्यूट ऑफ सेयोगोलॉजिकल रिसर्च ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गयी. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

बिहार के एक्टर अक्षत उत्कर्ष ने आत्महत्या की

मुंबई पुलिस ने आज कहा कि बिहार के एक्टर अक्षत उत्कर्ष ने आत्महत्या की है. मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

मनीष सिसौदिया को मिली अस्पताल से छुट्टी

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है, वे 14 तारीख से अस्पताल में भरती थे. कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी और फिर वे डेंगू के शिकार भी हो गये थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola