Breaking News : राजस्थान में शिक्षक बहाली की मांग को लेकर हिंसा, अतिरिक्त पुलिस तैनात
Breaking News LIVE Today : पूर्व केंद्रीय मंत्री जयवंत सिंह (former Union Minister Jaswant Singh died) का निधन हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताया है. इधर बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2020) की तारीखों के ऐलान के साथ ही सियासी हलचल तेज हो गई है. डीजीपी के पद से ऐच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले गुप्तेश्वर पांडेय शीघ्र ही जदयू के साथ अपनी सियासी पारी आरंभ करेंगे. आज शाम वे नीतीश कुमार की पार्टी का दामन थामेंगे. दुनियाभर में कोरोना संक्रमण (coronavirus) का कहर एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है. कृषि बिल के विरोध (Kisan Bill 2020 Protest) में शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) ने शनिवार को NDA से अलग होने का फैसला किया है. सुशांत सिंह राजपूत केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Sushant Case/NCB) की कार्रवाई जारी है. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…
राजस्थान में शिक्षक बहाली की मांग को लेकर हिंसा
राजस्थान के डूंगरपुर में हिंसा के संबंध में 24 मामले दर्ज किए गए हैं. यहां प्रदर्शनकारी 2018 से शिक्षकों के लिए रिक्त अनारक्षित पदों पर आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों की भर्ती की मांग कर रहे हैं. क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गयी है.
तीनों कृषि बिल को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सदन में पारित तीनों कृषि बिलों को मंजूरी दे दी है.
गुप्तेश्वर पांडेय आज शाम शामिल होंगे नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में
इसी सप्ताह डीजीपी के पद से ऐच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले गुप्तेश्वर पांडेय शीघ्र ही जदयू के साथ अपनी सियासी पारी आरंभ करेंगे. आज शाम वे नीतीश कुमार की पार्टी का दामन थामेंगे. आपको बता दें कि पूर्व डीजीपी ने जदयू कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की थी.
कृषि बिल के विरोध में एक अक्टूबर से अकाली दल का प्रदर्शन
कृषि बिल के विरोध में एक अक्टूबर से अकाली दल प्रदर्शन करेगा.
सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत-पाकिस्तान के बीच गोलीबारी
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों द्वारा संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद भारतीय और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के बीच करीब आधे घंटे तक गोलीबारी हुई. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि घगवाल सेक्टर के इलाके में मंगू चक सीमा चौकी (बीओपी) के पास शनिवार देर रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर गोलीबारी हुई। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए