Breaking News: हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कैबिनेट मंत्रियों को आवंटन किया विभाग
गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट समारोह के पूर्वाभ्यास के कारण 14 से 28 जनवरी के बीच राष्ट्रपति भवन में गार्ड अदला-बदली समारोह का आयोजन नहीं होगा. सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट डॉ. अजय स्वरूप ने बताया, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को कल दोपहर लगभग 3 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. सीबीआई ने भारतीय खाद्य निगम (FCI) में भ्रष्टाचार के सिलसिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 जगहों पर छापेमारी की है. अधिकारी ने बताया कि इस दौरान एक डीजीएम को गिरफ्तार किया गया है. देश-विदेश की ब्रेकिंग खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहें यह लाइव ब्लाॅग.
हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कैबिनेट मंत्रियों को आवंटन किया विभाग
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने कैबिनेट मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया, गृह, वित्त, योजना, कार्मिक और सामान्य प्रशासन अपने पास रखा, जबकि डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को जल शक्ति, परिवहन और भाषा कला और संस्कृति विभाग का प्रभार दिया गया.
पीएम मोदी 15 जनवरी को सिकंदराबाद स्टेशन से दिखायेंगे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जनवरी को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे.
मालदा के एक स्कूल में मिड-डे मील में मिले चूहे और छिपकली, लोगों ने किया हंगामा
पश्चिम बंगाल के मालदा के एक स्कूल में मिड-डे मील में चूहे और छिपकली मिलने पर स्थानीय लोगों ने हंगामा किया. मालदा के डीएम नितिन सिंघानिया ने बताया, मिड-डे मील में मरी हुई छिपकली और चूहा मिलने का मामला हमारे संज्ञान में आया है. इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.
विशाखापत्तनम में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, 19 जनवरी को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, जिसे 19 जनवरी को पीएम मोदी हरी झंडी दिखाएंगे. हादसा मेंटेनेंस के दौरान हुआ. विशाखापत्तनम के कांचरापलेम के पास वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया. डीआरएम ने बताया, आगे की जांच चल रही है.
15 लाख से अधिक हवाई यात्रियों का Covid19 जांच, 200 पाये गये पॉजिटिव
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया, आज तक 15 लाख से अधिक हवाई यात्रियों ने Covid19 के लिए जांच की. जिनमें से 200 से अधिक यात्रियों को COVID पॉजिटिव पाया गया, जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए उनके नमूने बताते हैं कि कई यात्रियों में BF.7 वैरिएंट पाया गया. हमारे टीके इस वैरिएंट के खिलाफ प्रभावी हैं.
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए