Breaking News: सोनिया गांधी और राहुल गांधी 16 मई को राजस्थान में जनसभा को संबोधित करेंगे
Breaking News Today : जोधपुर में कर्फ्यू को बढ़ाकर 6 मई की आधी रात तक कर दिया गया है. दिल्ली-एनसीआर में बारिश की वजह से तीन विमानों को किया गया डायवर्ट. RBI के रेपो दर में वृद्धि से शेयर बाजार के निवेशकों को 6.27 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.
एसबीआई की बांड से दो अरब डॉलर जुटाने की योजना
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (भारतीय स्टेट बैंक) ने बांड के जरिये दो अरब डॉलर जुटाने की योजना बनायी है. एसबीआई ने बुधवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल की अगले सप्ताह बैठक होने जा रही है, जिसमें बांड के सार्वजनिक निर्गम या अन्य तरीकों से दो अरब डॉलर जुटाने पर विचार किया जायेगा. शेयर बाजारों को भेजी सूचना में एसबीआई ने कहा कि उसके केंद्रीय बोर्ड की कार्यकारी समिति की 10 मई को बैठक होगी, जिसमें इस प्रस्ताव पर विचार किया जायेगा. बीएसई पर एसबीआई का शेयर बुधवार को 2.27 प्रतिशत के नुकसान के साथ 479.60 रुपये पर बंद हुआ.
आईआरसीटीसी अपनी पहली भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 21 जून को चलायेगा
आईआरसीटीसी ने बुधवार को कहा कि वह अपनी पहली भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 21 जून को चलायेगा, जिसमें यात्रा करने वाले तीर्थयात्री नेपाल के जनकपुर भी जा सकेंगे. यह ट्रेन स्वदेश दर्शन योजना के तहत चिह्नित रामायण परिपथ पर चलेगी और इसके मार्ग में भगवान राम के जीवन से जुड़े माने जाने वाले प्रमुख स्थान शामिल होंगे. इनमें नेपाल के जनकपुर में स्थित राम जानकी मंदिर भी शामिल है.
सोनिया गांधी और राहुल गांधी 16 मई को राजस्थान में जनसभा को संबोधित करेंगे
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी उदयपुर में 13 से 15 मई के बीच आयोजित चिंतन शिविर के बाद बांसवाड़ा जिले के बेणेश्वर धाम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. पार्टी सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी एक उच्चस्तरीय बैठक का उद्घाटन करेंगी और उसके बाद 16 मई को जनसभा को संबोधित करेंगी.
राजस्थान के जोधपुर में कर्फ्यू को 6 मई की आधी रात तक बढ़ाया गया
राजस्थान के जोधपुर में कर्फ्यू को बढ़ाकर 6 मई की आधी रात तक कर दिया गया है. आज रात 12 बजे कर्फ्यू खत्म होना था. लेकिन स्थिति को देखते हुए कर्फ्यू को बढ़ाने का फैसला प्रशासन ने लिया है.
दिल्ली में 1354 कोरोना संक्रमित मिले
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड19 से संक्रमित 1354 लोग मिले हैं. एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 5,853 हो गयी है.
आकांक्षी जिलों की रैंकिंग में मुजफ्फरपुर शीर्ष पर
नीति आयोग की मार्च, 2022 के लिए आकांक्षी जिला रैंकिंग में बिहार का मुजफ्फरपुर शीर्ष स्थान पर रहा. नीति आयोग ने ट्विटर पर लिखा है कि पूर्णिया (बिहार) और मेवात (हरियाणा) सूची में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. असम का दरांग और मध्य प्रदेश में दमोह क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर है. डेल्टा रैंकिंग मार्च, 2022 में विकास से जुड़े छह क्षेत्रों में 112 आंकाक्षी जिलों की प्रगति के आधार पर तैयार की गयी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए