Live Updates

Breaking News: कमीशन में वृद्धि नहीं किये जाने के विरोध में कल ईंधन नहीं खरीदेंगे पेट्रोल पंप डीलर

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Today : कमीशन में वृद्धि नहीं किये जाने के विरोध में कल ईंधन नहीं खरीदेंगे पेट्रोल पंप डीलर. चौथी तिमाही में LIC का मुनाफा 18 फीसदी घटा. नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार 21 लोगों के शव बरामद. मोदी सरकार ने 8 साल में 12 फीसदी गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला.

विज्ञापन

कमीशन में वृद्धि नहीं किये जाने के विरोध में कल ईंधन नहीं खरीदेंगे पेट्रोल पंप डीलर

पेट्रोल पंप डीलरों के एक संगठन ने पेट्रोलियम विपणन कंपनियों द्वारा उनके कमीशन में वृद्धि नहीं किये जाने के विरोध में मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की खरीद नहीं करने का फैसला किया है. हालांकि, पेट्रोल पंपों के टैंक में काफी भंडार रहता है, इसलिए पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति में किसी तरह की बाधा आने की आशंका नहीं है. पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने कहा कि 22 राज्यों में उसके सदस्य इस विरोध में शामिल होंगे.

यूक्रेन संकट पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन और तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन के बीच हुई बात

रूस-यूक्रेन संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है. तीन महीने से अधिक समय से दोनों देशों के बीच युद्ध चल रहा है. इस बीच तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बातचीत हुई है. ऐसा माना जा रहा है कि दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बातचीत से यूक्रेन संकट का हल निकल सकता है.

पंजाब सरकार पर बरसे हिमाचल के सीएम, कहा- पंजाब के हित में नहीं AAP सरकार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस नेता एवं पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की निंदा करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के हित में नहीं है.

अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार

अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को हवाला मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. कोलकाता की एक कंपनी से हवाला कारोबार का है मामला

चौथी तिमाही में LIC का मुनाफा 18 फीसदी घटा

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की चौथी तिमाही का मुनाफा 18 फीसदी घटकर 2,372 करोड़ रुपये रह गयी है. एलआईसी ने पहली बार 1.50 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया है.

शरजील इमाम की जमानत अर्जी पर दिल्ली पुलिस को नोटिस

देशद्रोह का सामना कर रहे शरजील इमाम की जमानत अर्जी पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया गया है. दिल्ली की अदालत ने दिल्ली पुलिस को इस संबंध में जवाब दाखिल करने के लिए कहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola