Live Updates

Breaking News: पंजाब के बर्खास्त मंत्री सिंगला को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Today : चीन और रूस ने उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र के नए प्रतिबंधों के साथ वीटो लगाया. कश्मीर में टीवी अदाकारा की हत्या करने वाले दो आतंकवादी मार गिराए गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को शिमला में रोड शो करेंगे. ताजा अपडेट खबरों को जानने के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

पंजाब के बर्खास्त मंत्री सिंगला को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

मोहाली की एक अदालत ने पंजाब के बर्खास्त मंत्री विजय सिंगला को शुक्रवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं, सिंगला ने कहा कि उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ काम किया और अपनी पार्टी में उनकी पूरी आस्था है तथा वह भ्रष्टाचार के आरोपों से पाक-साफ होकर निकलेंगे.

दिल्ली के मुंडका क्षेत्र में निर्माणाधीन इमारत का लिंटर गिरा, एक की मौत, दो घायल

दिल्ली में मुंडका क्षेत्र के फिरनी रोड में आज शाम को एक निर्माणाधीन इमारत का लिंटर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए.

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द, हाई बीपी व कंधे में दर्द की शिकायत

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को सीने में दर्द, हाई बीपी और कंधे में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के केईएम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है.

लद्दाख में बड़ा सड़क हादसा, 26 जवानों से भरी बस नदी में गिरा, सात की मौत

लद्दाख में 26 जवानों से भरी बस नदी में गिर गई है. इस हादसे 7 जवानों की मौत हो गई है. जबकि, कई जवान जख्मी बताए जा रहे हैं. हालांकि, हादसे के तुरंत बाद जवानों का रेस्क्यू कर लिया गया.

महबूबा मुफ्ती ने जम्मू कश्मीर प्रशासन से मारी गई टीवी अभिनेत्री के परिजनों की मदद का किया अनुरोध

पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि वह इस बात से स्तब्ध हैं कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन से कोई भी टेलीविजन कलाकार अमरीन भट्ट के परिवार से नहीं मिला है. कलाकार की बुधवार को बडगाम जिले में आतंकवादियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

मुंबई ड्रग्स केस: क्रूज पर रेड में शामिल अफसरों के खिलाफ हो सकती है जांच

मुंबई ड्रग्स केस में क्रूज पर रेड में शामिल अफसरों के खिलाफ जांच हो सकती है. इससे पहले एनसीबी ने हाई-प्रोफाइल मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्लीन चिट दे दी है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस बारे में जानकारी दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola