Breaking News: भारत ने पाकिस्तान से दो सिख व्यापारियों की हत्या के दोषियों को दंडित करने को कहा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Breaking News Today: 5000 श्रद्धालु हर दिन जा सकेंगे हेमकुंड साहिब. भारत ने बैडमिंटन का थॉमस कप 2022 जीत लिया है. राहुल गांधी ने कहा है कि भाजपा में दलितों का अपमान होता है. अमेरिका के बफेलो सुपरमार्केट में युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 लोगों की मौत. दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का निधन.

विज्ञापन

भारत ने पाकिस्तान से दो सिख व्यापारियों की हत्या के दोषियों को दंडित करने को कहा

भारत ने रविवार को पाकिस्तान से पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो सिख व्यापारियों की ‘निर्मम’ हत्या की ईमानदारी से जांच कराने और इस ‘निंदनीय’ घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को लगातार ‘निशाना’ बनाये जाने पर पाकिस्तान के समक्ष अपना ‘कड़ा विरोध’ दर्ज कराया है.

लोग ताजमहल, ज्ञानवापी मस्जिद का सच जानना चाहते हैं, इसमें मदद करे कोर्ट

नयी दिल्ली: लोग ताजमहल, ज्ञानवापी मस्जिद और कृष्ण जन्मभूमि का सच जानना चाहते हैं. कोर्ट को सच का पता लगाने में लोगों की मदद करनी चाहिए. विवादों का हल संवाद से होगा. ये बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार ने कहीं हैं.

2 अक्टूबर से ‘कन्याकुमारी से कश्मीर भारत जोड़ो’ यात्रा शुरू करेगी कांग्रेस

कांग्रेस ने गांधी जयंती (2 अक्टूबर 2022) से ‘कन्याकुमारी से कश्मीर भारत जोड़ो’ यात्रा की शुरुआत करेगी. राजस्थान के उदयपुर में आयोजित तीन दिवसीय चिंतन शिविर के आखिरी दिन यह जानकारी दी गयी है.

ट्रेन में फंसे यात्रियों को वायुसेना ने किया एयरलिफ्ट

भारतीय वायुसेना ने असम के दीमा हसाओ जिला के डिटोकचेरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में फंसे यात्रियों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया. असम सरकार के आग्रह पर वायुसेना ने लोगों को एयरलिफ्ट किया.

दिल्ली में बंद हो गयीं इन्वर्टर और जेनरेटर की दुकानें-केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज केरल के कोच्चि में कहा कि दिल्ली में सरकार मुफ्त बिजली दे रही है. 24 घंटे बिजली दे रही है. इसलिए दिल्ली में इन्वर्टर और जेनरेटर की दुकानेें बंद हो गयी हैं. क्या केरल को भी मुफ्त बिजली नहीं मिलनी चाहिए?

दिल्ली में भीषण गर्मी, अधिकतम तापमान 49 डिग्री के पार

दिल्ली में भीषण गर्मी रिकॉर्ड तोड़ने पर आमादा है. राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 49 डिग्री के पार पहुंच गया है. नजफगढ़ और मंगेशपुर में अधिकतम तापमान क्रमश: 49.1 और 49.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola