Breaking News: दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 686 नए मामले आये, 573 संक्रमितों की हुई रिकवरी

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Latest Updates : राजनीतिक और आर्थिक संकट से ग्रस्त श्रीलंका में आज राष्ट्रपति पद के लिए मतदान कराया जाएगा. पीएम मोदी कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से बात करेंगे. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी आज फिर शिवसेना सांसद संजय राउत से पूछताछ करेगा. आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

कोरोना के 686 नए मामले

दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 686 नए मामले आये हैं. वहीं राहत की बात है कि कोरोना से बीते एक दिन में किसी की भी जान नहीं गई है. वहीं कोरोना से 573 संक्रमित ठीक होकर अपने घर लौट गये हैं.

प्रधानमंत्री पद की दौड़ के अंतिम चरण में पहुंचे ऋषि सुनक

ऋषि सुनक ने बुधवार को बोरिस जॉनसन की जगह लेने की दौड़ के अंतिम चरण में जगह बना ली और अब पार्टी तथा प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व संभालने के लिए उनका मुकाबला विदेश मंत्री लिज ट्रस से होगा. सुनक ने टोरी सांसदों के पांचवें और अंतिम दौर के मतदान में 137 मतों से जीत हासिल की, जबकि दूसरे स्थान पर रहीं ट्रस को 113 सांसदों का समर्थन मिला.

एक और आरोपी गिरफ्तार

नूंह में डीएसपी की हत्या के आरोपियों तलाश जारी है. पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है. इसकी कड़ी में हरियाणा पुलिस ने आज गांव गंगोरा, थाना पहाड़ी ज़िला भरतपुर से एक आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने इसकी जानकारी दी.

तेज रफ्तार एंबुलेंस पलटी

कर्नाटक के बिंदूर के पास एक टोल गेट पर तेज रफ्तार एंबुलेंस पलट गया. हादसे में चार लोग घायल हो गए है. एम्बुलेंस एक मरीज को होन्नावरा ले जा रही थी.

अमृतसर एनकाउंटर- 2 गैंगस्टर ढेर

अमृतसर मुठभेड़ में दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई. सिद्धू मूस वाला मामले में शामिल 2 गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह मारे गए हैं. पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि हमने एक एके-47 और एक पिस्टल बरामद की है. 3 पुलिस अधिकारियों को भी मामूली चोटें आई हैं.

कल तक के लिए लोकसभा स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही कल यानी 21 जुलाई तक के लिए स्थगित हो गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola