Breaking News : जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के बीच मतदान जारी है. कुन्नूर आईयूएमएल कार्यकर्ता के आरोपी का शव पेड़ से लटका मिला है. निर्देशक जेओ बेबी की मलयालम फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन किचन’ को शंघाई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 2021 के लिए चुना गया है.

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हो गया है. सर्च अभियान अभी भी जारी है. कश्मीर जोन के पुलिस ने यह जानकारी दी.

कोरोना संक्रमण के कारण गुजरात गांधीनगर नगर निकाय चुनाव स्थगित

गुजरात राज्य चुनाव आयोग ने कोरोनावायरस महामारी की स्थिति के कारण गांधीनगर नगर निगम चुनाव स्थगित कर दिये हैं. आधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है.

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के सेंथन इलाके में सुरक्षा बलों और आतंवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. पुलिस और सुरक्षा बल के जवान ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं.

दिल्ली में लॉकडाउन नहीं, लेकिन लगेंगे कड़े प्रतिबंध, बोले CM केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन लगाना ही एक विकल्प नहीं है. लेकिन बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सरकार कुछ कड़े प्रतिबंध जरूर लगा सकती है.

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने रद्द की 2021-22 प्रवेश परीक्षा

बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) ने सत्र 2021-2022 के लिए प्रवेश परीक्षाओं को रद्द कर दिया है. विश्वविद्यालय के अधिकारियों द्वारा एएमयू की आधिकारिक वेबसाइट पर एक नयी तिथि जल्द ही अपलोड की जायेगी. यह जानकारी एएमयू के पीआरओ उमर सलीम पीरजादा ने दी.

किसानों से अब भी बात करने के लिए तैयार है सरकार, बोल कृषि मंत्री तोमर

किसान आंदोलन पर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार किसानों से अब भी बात करने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि कई किसान संगठन और अर्थशास्त्री कृषि कानूनों के समर्थन में हैं, लेकिन कुछ किसान इसका विरोध कर रहे हैं. हमारी सरकार ने 11 बार किसानों से बात की और अब भी बात करने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola