ePaper
Live Updates

Breaking News : रेलवे ने लॉकडाउन के दौरान देश भर में 1,150 टन चिकित्सा सामग्री की ढुलाई की

Updated at : 15 May 2024 3:53 PM (IST)
विज्ञापन
Breaking News : रेलवे ने लॉकडाउन के दौरान देश भर में 1,150 टन चिकित्सा सामग्री की ढुलाई की

Breaking News Live update: भारत में कोरोना (coronavirus in india) का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है. देश में कोरोना वायरस (covid-19) से मरने वालों की संख्‍या 500 के पार चली गयी है. इधर, कोरोना संक्रमण से यूरोप में मरने वाले लोगों की संख्या एक लाख के आंकड़े को पार कर गयी. स्पेन मे कोरोना वायरस लॉकडाउन को 9 मई तक बढ़ाया गया. प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने यह घोषणा की है. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ LIVE UPDATE....

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:04 PM. 19 Apr 2010:04 PM. 19 Apr

रेलवे ने लॉकडाउन के दौरान देश भर में 1,150 टन चिकित्सा सामग्री की ढुलाई की

रेलवे ने लॉकडाउन के दौरान देशभर में दवाओं, मास्क, अस्पताल से संबंधित चीजों समेत 1,150 टन चिकित्सा सामग्री की ढुलाई की है. भारतीय रेल ने रविवार को यह जानकारी दी. रेलवे ने कहा कि कोरोना वायरस संकट के दौरान सरकार का हाथ बंटाने के लिये उसकी समयबद्ध पार्सल सेवाओं के जरिये इन वस्तुओं की ढुलाई की गई. उत्तरी रेलवे ने सबसे अधिक 400 टन सामान की ढुलाई की. इसके बाद पश्चिम रेलवे (328.84 टन) और मध्य रेलवे (136 टन) का स्थान है. रेलवे एक ओर जहां जरूरी सामानों की ढुलाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, वहीं दूसरी ओर वह जरूरत के समय लोगों को चिकित्सा मदद भी उपलब्ध करा रहा है.

10:04 PM. 19 Apr 2010:04 PM. 19 Apr

लोकसभा सचिवालय में कल से शुरू हो जाएगा काम, 25 फीसदी कर्मचारी आएंगे ऑफिस

लोकसभा सचिवालय सोमवार (20 अप्रैल) से आंशिक रुप से कामकाज शुरू करेगा. न्‍यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि लगभग 25 फीसदी कर्मचारी ही ऑफिस आएंगे.

10:04 PM. 19 Apr 2010:04 PM. 19 Apr

स्पेन में कोरोना से रोजाना होने वाली मौतों की संख्या में आयी कमी

स्पेन में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 410 व्यक्तियों की मौत हुई. स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को कहा कि यह मृतक संख्या 22 मार्च से सबसे कम दैनिक मृतक संख्या है. इससे इस देश में कोविड-19 से होने वाली मौतों की कुल संख्या बढ़कर 20,453 हो गई है. स्पेन में 4,218 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमण के मामले बढ़कर 195,944 हो गए. यह संख्या अमेरिका के बाद दूसरे नम्बर पर है. शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी फर्नांडो सिमोन ने कहा कि नवीनतम आंकड़ा स्पेन को उम्मीद देता है. उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि संक्रमण की दर में कमी आयी है और हम सही रास्ते पर हैं.

10:04 PM. 19 Apr 2010:04 PM. 19 Apr

कोरोना महामारी के कारण जम्मू कश्मीर में 32 और कैदियों को किया गया रिहा

कोविड-19 महामारी फैलने के खतरे के मद्देनजर जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश की जेलों में भीड़ कम करने के लिए 32 कैदियों को रिहा कर दिया गया जिनमें से 16 को जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया था. उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर जम्मू कश्मीर प्रशासन ने इस महीने 236 कैदियों को रिहा किया. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, 14 से 17 अप्रैल के बीच विभिन्न जेलों से 32 और कैदियों को रिहा किया गया.

10:04 PM. 19 Apr 2010:04 PM. 19 Apr

गोवा जीरो कोरोना केस वाला स्‍टेट बना, 7 लोग थे कोरोना पॉजिटिव, सभी ठीक

गोवा जीरो कोरोना केस वाला स्‍टेट बन गया है. गोवा में सात कोरोना पॉजिटिव केस थे, लेकिन सभी ठीक होकर घर लौट चुके हैं. गोवा के मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, बड़े गर्व की बात है कि हम जीरो कोरोना केस स्टेट हो गए हैं. राज्य में तीन मई तक लॉकडाउन रहेगा. जिन लोगों को केंद्र के अनुसार छूट मिली है उन्हें ही छूट दी जाएगी. मैं सभी फ्रंटलाइनर्स और हेल्थवर्कर्स को धन्यवाद देता हूं.

10:04 PM. 19 Apr 2010:04 PM. 19 Apr

दूसरों राज्‍यों में फंसे मजदूरों की आवाजाही पर लगी रोक, गृहमंत्रालय ने जारी किया स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम

गृह मंत्रालय ने दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों की आवाजाही के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम जारी किया है. जिसके अनुसार मजदूर वर्तमान में जहां रह रहे हैं वहीं रहेंगे. केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों के बाहर उनकी किसी भी तरह की आवाजाही नहीं होगी.

10:04 PM. 19 Apr 2010:04 PM. 19 Apr

राजस्थान में आज 80 कोरोना केस, राज्‍य में कुल 1431 लोग संक्रमित

राजस्‍थान में आज कोरोना वायरस के 80 नये मामले सामने आये हैं. जिनमें भरतपुर में अब तक 17, भीलवाड़ा में 1, बीकानेर में 2, जयपुर में 7, जैसलमेर में 1, झुंझुनू में 1, जोधपुर में 30, नागौर में 12, कोटा में 2, झालावाड़ में 2, हनुमानगढ़ में 1 और सवाई माधोपुर में 1. राजस्‍थान में कोरोना के कुल 1431 मामले सामने आये हैं. यह जानकारी राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने दी.

2:41 PM. 19 Apr 202:41 PM. 19 Apr

लॉकडाउन के दौरान यूपी पहुंचे पांच लाख मजदूरों को रोजगार दिलाने की पहल : समिति गठित

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले 45 दिनों के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से प्रदेश वापस पहुंचे लगभग पांच लाख श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने के लिये एक समिति बनाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने यह निर्देश रविवार को अपने सरकारी आवास पर ‘टीम-11’ के साथ लॉकडाउन समीक्षा बैठक के दौरान दिये. कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में गठित यह पांच सदस्यीय समिति ‘एक जिला, एक उत्पाद योजना’ (ओडीओपी) के तहत रोजगार सृजन के साथ-साथ बैंक के माध्यम से ऋण मेले आयोजित करायेगी.

2:41 PM. 19 Apr 202:41 PM. 19 Apr

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई हमारे जीवन में सबसे बड़ा अदृश्य युद्ध

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई हमारे जीवन में सबसे बड़ा अदृश्य युद्ध है. भारत युद्ध स्तर पर कोविड-19 संकट से निपट रहा है, सभी सरकारी एजेंसियां करीबी समन्वय के साथ काम कर रही हैं.

2:41 PM. 19 Apr 202:41 PM. 19 Apr

UPSC और SSC की परीक्षाएं होंगी

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से स्थगित की गयी UPSC और SSC की परीक्षाएं करवाई जाएंगी. 3 मई के बाद फैसला लिया जाएगा कि नई तारीखें क्या होंगी ताकि लोग आसानी से सेंटर तक पहुंच सकें.

2:41 PM. 19 Apr 202:41 PM. 19 Apr

उद्धव ठाकरे ने बताया सूबे का हाल

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि कल के बाद हम कुछ फैइनैंशल ऐक्टिविटी शुरू करेंगे. कोरोना संकट के बाद वित्तीय संकट आ सकता है. इसलिए सीमित तरीके से हम बिजनस ऐक्टिविटीज शुरू कर रहे हैं. कई ऐसे जिले हैं जहां कोई पॉजिटिव केस नहीं है. उन्होंने कहा कि हमने अब तक 66 हजार टेस्ट किये हैं. इनमें से 95 फीसदी निगेटव आये और लगभग 3600 पाजिटिव पाये गये. इनमें से लगभग 350 ठीक हो गये हैं. 75 प्रतिशत लोगों मे लक्षण नहीं हैं या फिर बहुत कम लक्षण हैं. 52 मरीज गंभीर हैं, हम लोगों का जीवन बचाने का प्रयास कर रहे हैं.

2:41 PM. 19 Apr 202:41 PM. 19 Apr

कोविड-19: कश्मीर में स्वास्थ्य कर्मियों से रोगियों का सही से विश्लेषण करने को कहा गया

कश्मीर में अधिकारियों ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया है कि कोविड-19 के सभी रोगियों का सही तरीके से विश्लेषण किया जाए जिसमें उनके परिवार और स्वास्थ्य संबंधी स्थिति का ब्योरा शामिल हो. कश्मीर के संभागीय आयुक्त पांडुरंग के पोले ने कोविड-19 के रोगियों के संपर्क का पता लगाने, नमूने लेने और अन्य दिशानिर्देशों का ऑनलाइन आकलन करते हुए ये निर्देश जारी किये.

Lockdown: गैर-जरूरी वस्तुओं की बिक्री नहीं कर सकेंगी ई-कॉमर्स कंपनियां, सरकार का आदेश

2:41 PM. 19 Apr 202:41 PM. 19 Apr

महाराष्ट्र: ठाणे जिले में कोविड-19 के 44 नये मामले सामने आये

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 संक्रमण के 44 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या 364 हो गयी है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गयी जिसके बाद जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 12 हो गयी है। अब तक ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में कोविड-19 के 130 मामले, कल्याण-डोम्बिवली में 73, मीरा-भायंदर में 69, नवी मुंबई में 60, बदलापुर कस्बे में 14, ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में 10, अंबरनाथ कस्बे में चार, भिवंडी-निजामपुर नगर पालिका क्षेत्र में तीन और उल्हासनगर में एक मामला सामने आया है.

1:38 PM. 19 Apr 201:38 PM. 19 Apr

माली में वायरस और जिहादी खतरे के बावजूद चुनाव होना तय

माली में खूनी जिहादी संघर्ष और कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के खतरे के बावजूद रविवार को विधायी चुनावों के अंतिम चरण का मतदान होना तय है जिसका मकसद सरकार पर जनता का विश्वास बहाल करना है. 1.9 करोड़ की आबादी वाले देश में मतदाता नेशनल असेंबली की 147 सीटों के लिए मतदान करेंगे.

2:41 PM. 19 Apr 202:41 PM. 19 Apr

सरकार ने ट्रेन या विमान यात्री सेवाओं का परिचालन शुरू करने का अभी कोई निर्णय नहीं किया है : जावड़ेकर

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार ने रेल या विमान यात्री सेवाओं का परिचालन शुरू करने का अभी कोई निर्णय नहीं किया है और इस विषय पर अभी कोई चर्चा करना व्यर्थ है. यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार ने रेल या विमान जैसी यात्री सेवाओं को शुरू करने के बारे में कोई समयसीमा तय की है, जावड़ेकर ने ‘पीटीआई भाषा” को बताया, ‘‘ इन्हें एक न एक दिन शुरू होना है लेकिन किस दिन होंगी, उसके बारे में अभी कुछ नहीं कह सकते. इस बारे में चर्चा करना अभी व्यर्थ है क्योंकि हम प्रतिदिन दुनिया की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और रोज कुछ न कुछ नये सबक मिल रहे हैं। इस तरह से हम आगे बढ़ रहे हैं.”

झारखंड में 20 अप्रैल से सशर्त खुलेंगे सरकारी दफ्तर, सरकार ने जारी किया यह आदेश

1:14 PM. 19 Apr 201:14 PM. 19 Apr

लॉकडाउन : आय संकट से जूझ रही बिजली वितरण कंपनियों के लिए पैकेज जल्द

केंद्रीय मंत्रिमंडल कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये जारी ‘लॉकडाउन’ (बंद) के कारण आय नुकसान से जूझ रही बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के लिए अगले सप्ताह एक पैकेज को मंजूरी दे सकता है. एक सूत्र ने कहा कि इस पैकेज के तहत बिजली उत्पादन कंपनियों (जेनको) को डिस्कॉम के बकाया के भुगतान के लिए एक वैकल्पिक निवेश कोष बनाया जा सकता है.

1:14 PM. 19 Apr 201:14 PM. 19 Apr

अरविंद केजरीवाल ने कहा

दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना तेजी से फैल रहा है लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर नहीं है, घबराने की जरूरत नहीं है. हमने एक कोविड पॉजिटिव शख्स से बात की और उसने बताया कि वह भोजन बांटने में शामिल था. हमने उसके संपर्क में आए लोगों का रैपिड टेस्ट करने का आदेश दिया है. कल 186 कोरोना के मरीज मिले. ये ऐसे हैं जिनमें लक्षण नहीं हैं. उनको पता ही नहीं था कि कोरोना से संक्रमित हैं, यह और भी खतरनाक बात है.

1:14 PM. 19 Apr 201:14 PM. 19 Apr

गुजरात में कोविड-19 के 228 नये मामले

गुजरात में कोविड-19 के 228 नये मामले सामने आये हैं. राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,604 हो गयी है. यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारी ने दी है.

1:14 PM. 19 Apr 201:14 PM. 19 Apr

गैरजरूरी सामान की सप्लाइ ई-कॉमर्स कंपनियां नहीं करेंगी

गृह मंत्रालय ने एक आदेश जारी किया है जिसके अनुसार लॉकडाउन के दौरान गैरजरूरी सामान की सप्लाइ ई-कॉमर्स कंपनियां नहीं कर पाएंगी.

1:14 PM. 19 Apr 201:14 PM. 19 Apr

आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड की बात

आंध्र प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 44 नये मामले सामने आये हैं. यहां कुल संख्या बढ़कर 647 हो गयी है. वहीं उत्तराखंड की बात करें तो यहां हरिद्वार और नैनीताल जिले को रेड जोन घोषित किया गया है. अब तक राज्य में 42 मामले सामने आए हैं। 80 प्रतिशत मामले देहरादून से हैं.

1:14 PM. 19 Apr 201:14 PM. 19 Apr

नागपुर में कोरोना के आज 9 नये केस

नागपुर में कोरोना के आज 9 नये केस मिले हैं. इस के साथ ही राज्य में कुल केस 72 हो गये हैं. इधर , दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि दिल्ली में शनिवार को कोरोना के 186 मामले मिले और कुल संख्या 1893 हो गयी है. हमें 42000 रैपिड टेस्ट किट मिल गई है और ट्रायल रन चल रहा है. हमारा लक्ष्य है कि सप्ताह भर में 42 हजार टेस्ट करें.

1:14 PM. 19 Apr 201:14 PM. 19 Apr

10 महीने का बच्चा कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली के लेडी हार्डिंग अस्पताल में 10 महीने के बच्चे को इमर्जेंसी वॉर्ड में भर्ती कराया गया था. उसे कोविड पॉजिटिव पाया गया, पिता का भी टेस्ट पॉजिटिव मिला. अब मां की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

1:14 PM. 19 Apr 201:14 PM. 19 Apr

पुलिस अधिकारी समेत दो लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस से पुलिस अधिकारी समेत दो लोगों की मौत की खबर है. जिले में मृतकों की संख्या 49 पहुंची. यह जानकारी एक अधिकारी ने दी.

1:14 PM. 19 Apr 201:14 PM. 19 Apr

3 मई को लॉकडाउन खत्‍म होने के बाद ‘सेफ इलाकों’ में घरेलू उड़ानें शुरू

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्‍यक्षता वाले GoM ने सुझाव दिया है कि 3 मई को लॉकडाउन खत्‍म होने के बाद ‘सेफ इलाकों’ में घरेलू उड़ानें शुरू कर दी जाएं. हालांकि इस पर अंतिम फैसला गृह और नागरिक उड्डयन मंत्रालय को राज्‍यों से डेटा और फीडबैक मिलने के बाद लेना है.

1:14 PM. 19 Apr 201:14 PM. 19 Apr

देश में अबतक 507 लोगों की गयी जान

देश में कोरोना वायरस के अबतक 15712 मामले सामने आ चुके हैं. कोरोना की चपेट में आकर अब तक 507 लोगों की जान जा चुकी है. इलाज के बाद 2230 लोग ठीक हुए.

1:14 PM. 19 Apr 201:14 PM. 19 Apr

गुजरात में पिछले 24 घंटों में 280 नये मामले

गुजरात में कोरोना के मामलों में सबसे तेज बढ़ोत्तरी हुई है. यहां पिछले 24 घंटों में 280 नये मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 239 यानी करीब 85 फीसदी मामले सिर्फ अहमदाबाद के हैं. इसी के साथ गुजरात में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 1376 तक जा पहुंचे हैं.

Coronavirus Live Update: मुंबई के जसलोक अस्पताल के 31 नर्स और 5 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, गुरुग्राम में एक शख्स की मौत

1:14 PM. 19 Apr 201:14 PM. 19 Apr

दिल्ली में कोविड-19 के मामले बढ कर 1893 हुए, अब तक 43 लोगों की मौत

दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 186 नये मामले सामने आने के साथ यहां कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़ कर 1900 के करीब पहुंच गई. वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले तीन दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में मामूली कमी आई है.

1:14 PM. 19 Apr 201:14 PM. 19 Apr

आगरा में कोरोना के 45 नये केस

उत्तर प्रदेश के आगरा में कोरोना के 45 नये केस आये हैं. अब यहां कुल संख्या बढ़कर 241 हो गयी है. आपको बता दें कि आगरा उत्तर प्रदेश में कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है.

1:14 PM. 19 Apr 201:14 PM. 19 Apr

यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर एक लाख पार पहुंची

कोरोना वायरस संक्रमण से यूरोप में मरने वाले लोगों की संख्या एक लाख के आंकड़े को शनिवार को पार कर गयी. यह पूरे विश्व की कुल मृतक संख्या का करीब दो तिहाई हिस्सा है. कोविड-19 से मरने वाले लोगों से जुड़ी समाचार एजेंसी एएफपी की तालिका में यह दावा किया गया है. दुनिया भर में अब तक कोविड-19 से 1,57,163 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि इस वायरस से बुरी तरह से प्रभावित यूरोप में संक्रमण के कुल 1,136,672 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 1,00,501 लोगों की मौत हो चुकी है.

1:14 PM. 19 Apr 201:14 PM. 19 Apr

पिछले 24 घंटों में 1,891 लोगों की मौत

AFP न्यूज़ एजेंसी के अनुसार जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने बताया कि अमेरिका में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटों में 1,891 लोगों की मौत हुई है.

1:14 PM. 19 Apr 201:14 PM. 19 Apr

50 साल के व्यक्ति की मौत

गुरुग्राम जिला प्रशासन के मुताबिक एक 50 साल के व्यक्ति की मौत हो गयी है जिसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. इधर कोरोना वायरस की वजह से पूरे चंडीगढ़ जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है.

एक्टर एजाज खान गिरफ्तार, फेसबुक लाइव से फैला रहे थे नफरत

7:02 AM. 19 Apr 207:02 AM. 19 Apr

हरदीप पुरी ने कहा

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सफाई दी है कि घरेलू और इंटरनैशनल उड़ाने शुरू करने पर कोई फैसला नहीं हुआ है. एयरलाइन्स को सलाह दी जाती है कि फैसला होने के बाद ही बुकिंग शुरू करें.

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola