Breaking News : एक्जिट पोल में यूपी में भाजपा को बढ़त

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Breaking News LIVE UPdates : यूपी में सातवें और अंतिम चरण का मतदान जारी है. रूस यूक्रेन युद्ध का आज 12वां दिन है. फिलिस्तीन में भारत के राजदूत मुकुल आर्य का निधन हो गया है. कच्चे तेल का दाम 2008 के बाद पहली बार रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है. ताजा और अपडेट खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

एक्जिट पोल में यूपी में भाजपा को बढ़त

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल में भाजपा को बढ़त मिलती नजर आ रही है. अबतक 129 सीट पर भाजपा बढ़त चुकी है.

एक्जिट पोल में पंजाब में आप की सरकार बनने की उम्मीद

एक्जिट पोल में पंजाब में आप की सरकार बनने की उम्मीद जतायी गयी है. वहीं गोवा में कांटे की टक्कर होने वाली है.

नारी शक्ति पुरस्कार पाने वाली महिलाओं से बातचीत कर रहे हैं पीएम मोदी

महिला दिवस के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नारी शक्ति पुरस्कार पाने वाली महिलाओं से बातचीत कर रहे हैं और उनके अनुभव जान रहे हैं.

बीएमसी ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे को भेजा नोटिस

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे को उनके मुंबई स्थित बंगले पर कथित तौर पर अनधिकृत बदलाव के लिए नोटिस भेजा है. बीएमसी की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए नोटिस में बंगले के मालिक से सात दिनों के भीतर इस संबंध में उचित कारण बताने को कहा गया है कि आखिर इस तरह के बदलाव को क्यों नहीं गिराया जाए.

नियोजन नीति को लेकर भाजपा का झारखंड विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन

भाजपा ने झारखंड विधानसभा सत्र से पहले राज्य में बेरोजगारी पर नियोजन नीति को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा विधायक अंनत ओझा ने कहा कि राज्य की जनता और नौजवानों की आवाज हम सदन के अंदर और बाहर लगातार उठाएंगे. नौजवान सड़कों पर आ गए हैं और उन्हें लाठी-डंडों के साथ दबाया जा रहा है.

पंजाब में बीएसएफ ने संदिग्ध प्रतिबंधित पदार्थ वाले पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सोमवार को चार किलोग्राम संदिग्ध प्रतिबंधित पदार्थ लेकर जा रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया. बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि जवानों ने ड्रोन के उड़ते समय उससे निकलने वाली आवाज सुनी, जिसके बाद तड़के करीब तीन बजे ड्रोन का पता लगाया. उन्होंने ड्रोन को मार गिराने के लिए पैरा बमों का इस्तेमाल किया. उन्होंने बताया कि ड्रोन से हरे रंग का एक छोटा-सा बैग जुड़ा हुआ था और उसमें पीली पन्नी से बंधे चार पैकेट और काली पन्नी से बंधा एक छोटा-सा पैकेट था. संदिग्ध प्रतिबंधित पदार्थ का वजन पैकिंग के साथ करीब 4.17 किलोग्राम था और काली पन्नी में बंधे पैकेट का वजन करीब 250 ग्राम था. ड्रोन का मॉडल डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीएक्स था.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola