Breaking News LIVE: अहमदनगर अस्पताल अग्निकांड में सिविल सर्जन, मेडिकल ऑफिसर समेत 5 निलंबित, 2 सस्पेंड
Breaking News LIVE : अंडमान-निकोबार में सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. छठी मैया की उपासना का महापर्व छठ आज से शुरू हो रहा है. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
अहमदनगर अस्पताल अग्निकांड में कार्रवाई
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में हुए भीषण अग्निकांड मामले में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कार्रवाई करतेहुए 5 लोगों को निलंबित कर दिया है, जबकि दो लोगों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. जिन लोगों को निलंबित किया गया है, उनमें सिविल सर्जन सुनील पोखरना, मेडिकल ऑफिसर सुरेश ढाकने, विशाखा शिंदे, स्टाफ नर्स सपना पठारे शामिल हैं. स्टाफ नर्स असमा शेख और चन्ना अनंत को बर्खास्त कर दिया गया है. स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने यह जानकारी दी.
ब्राह्मण और बनिया मेरी दो जेब में, बोले बीजेपी नेता मुरलीधर राव
ब्राह्मण और बनिया मेरी दोनों जेब में हैं. जब ब्राह्मण कार्यकर्ता थे, तब बीजेपी को ब्राह्मण पार्टी कहा जाता था. जब बनिया कार्यकर्ता हमारे साथ जुड़े, तो हमारी पार्टी को बनिया की पार्टी कहा जाने लगा. बीजेपी सभी लोगों की पार्टी बनेगी. बीजेपी नेता मुरलीधर राव ने यह बात कही है. उनसे पूछा गया था कि बीजेपी जाति के नाम पर वोट क्यों मांगती है.
बच्चों को Covaxin की खुराक पर अंतिम फैसला में हो सकती है देर
कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रतिरक्षा प्रणाली विकसित करने वाले देश में विकसित कोरोना टीका Covaxin को मंजूरी मिलने में अभी देरी हो सकती है. सूत्रों ने कहा है कि इस पर अंतिम फैसला लेने में डीजीसीआई अभी और वक्त ले सकता है. भारत बायोटेक ने Covaxin को विकसित किया है, जिसे अब डब्ल्यूएचओ की भी मंजूरी मिल चुकी है.
उपहार अग्निकांड: अंसल बंधुओं को 7 साल के लिए भेजा जेल
वर्ष 1997 के उपहार सिनेमा हॉल अग्निकांड में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट का फैसला आ गया है. सबूतों से छेड़छाड़ करने के आरोपी अंसल बंधुओं सुशील अंसल और गोपाल अंसल समेत केस सेजुड़े अन्य लोगों को कोर्ट ने 7 साल की सजा सुनायी है. कोर्ट ने सभी को हिरासत में लेने के आदेश दे दिये हैं.
सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे ने कहा
FICCI द्वारा आयोजित वेबिनार में सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे ने कहा कि भारतीय सेना तेज़ी से आधुनिकीकरण के दौर से गुजर रही है और अपनी ऑपरेशनल जरूरतों के लिए स्वदेशी समाधान तलाश रही है. मैं सभी को आश्वस्त करता हूं कि भारतीय सेना हमेशा आत्मनिर्भर भारत को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएगी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए