Live Updates

Breaking News: सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा का प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: तुर्की और सीरिया में आए 7.8 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप और उसके बाद के झटकों के कारण धराशायी हुई इमारतों में से और शवों के बरामद होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 9500 के पार चला गया है. भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है. हजारों इमारतों के मलबे में बचे लोगों को ढूंढ़ने के लिए बचावकर्मी काम में लगे हुए हैं.

विज्ञापन

सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा का प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

पुलिस द्वारा शहर में प्रवेश करने से रोकने के बाद कौमी इंसाफ मोर्चा से जुड़े प्रदर्शनकारियों की चंडीगढ़ पुलिस से झड़प हो गई. मोर्चा पंजाब में उग्रवाद की अवधि के दौरान विभिन्न अपराधों के लिए दोषी ठहराए गए सिख कैदियों की रिहाई की मांग कर रहा है.

मोरबी पुल हादसा मामले में ओरेवा ग्रुप के प्रमोटर जयसुख पटेल को भेजा गया जेल

ओरेवा ग्रुप के प्रमोटर जयसुख पटेल को 2022 के मोरबी पुल ढहने के मामले में जेल भेज दिया गया. उसे 7 दिन की पुलिस रिमांड की समाप्ति पर आज मोरबी सत्र अदालत में पेश किया गया और पुलिस द्वारा और रिमांड नहीं मांगे जाने पर उसे जेल भेज दिया गया.

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कल राज्य सभा में जवाब देंगे पीएम मोदी

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दोपहर 2 बजे जवाब देंगे.

छत्तीसगढ़ में पुलिस और बीएसएफ को बड़ी सफलता, दो नक्सलियों को किया गिर��्तार

छत्तीसगढ़ में पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने कल कांकेर जिले में दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया. एक नक्सली पर आठ लाख रुपये और दूसरे पर दो लाख रुपये का इनाम था. 1 वॉकी-टॉकी सेट, लगभग 5 किलो का 1 टिफिन आईईडी, 3 नक्सली साहित्य और अन्य सामग्री बरामद.

शशि थरूर बोले- पीएम मोदी ने विपक्ष के किसी भी सवाल के जवाब नहीं दिये

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, प्रधानमंत्री जी ने भाषण तो बहुत अच्छा दे दिया लेकिन जो भी विपक्ष द्वारा सवाल पूछे गए थे किसी भी सवाल का जवाब उन्होंने नहीं दिया.

रूसी हमले के बाद पहली बार ब्रिटेन का दौरा करेंगे यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की बुधवार को ब्रिटेन का दौरा करेंगे. रूस के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से ब्रिटेन की उनकी पहली यात्रा होगी. ब्रिटिश सरकार का कहना है कि जेलेंस्की प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मिलेंगे और संसद को भी संबोधित करेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola