Breaking News LIVE: सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक
Breaking News LIVE: आज लोकसभा में पेश होगा सीबीआई और ईडी के डायरेक्टर का कार्यकाल बढ़ाने वाला बिल. सरकार के प्रस्ताव पर आज संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक. WHO ने दी चेतावनी, 5 से 14 साल के बच्चों में बढ़ रहा ओमिक्रॉन संक्रमण.
बिपिन रावत के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक
सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव ने इस बात की जानकारी दी है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल संसद में बयान देंगे
रक्षा मंत्री CDS बिपिन रावत की दुर्घटना में हुई मौत पर संसद के दोनों सदन में कल बयान देंगे.
रोहित शर्मा वनडे के कप्तान, टेस्ट की कमान संभालेंगे कोहली
टी-20 के बाद अब वनडे की कप्तानी भी रोहित शर्मा को सौंप दी गयी है. टेस्ट टीम की कमान विराट कोहली संभालेंगे.
पीएम मोदी के आवास पर रक्षा मामलों पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर सीसीएस पर कैबिनेट की बैठक शुरू हो गयी है.
पीएम ने बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा- जनरल बिपिन रावत एक जबर्दस्त सिपाही थे. ईमानदार, देशभक्त थे. भारतीय सेना के आधुनिकीकरण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जायेगा. रणनीति मामलों में उनकी सोच अद्वितीय थी. उनका गुजर जाना आज मुझे बहुत दुखी करता है.
हिजुबल मुजाहिद्दीन के चीफ सैयद सलाउद्दीन को कोर्ट ने किया समन
हिजुबल मुजाहिद्दीन के चीफ सैयद सलाउद्दीन को टेरर फंडिंग मामले में दिल्ली कोर्ट ने समन किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए