Breaking News: वायुसेना के कॉर्पोरल ने की आत्महत्या
Breaking News: वायुसेना के एक कॉर्पोरल ने ड्यूटी के दौरान नयी दिल्ली में आत्महत्या कर ली. उधर, एक स्टडी में दावा किया गया है कोरोना से संक्रमित हो चुके लोगों में ओमिक्रॉन का खतरा ज्यादा है. पढ़ें हर अपडेट…
वायुसेना के कॉर्पोरल ने की आत्महत्या
भारतीय वायुसेना के एक कॉर्पोरल ने शनिवार को आत्महत्या कर ली. बताया गया है कि करीब 3:35 बजे इस शख्स ने अपनी इंसास राइफल से बवाना स्थित एयरफोर्स स्टेशन में ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली. दिल्ली पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही क्राइम टीम को बुलाया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए बीजेआरएम अस्पताल भेज दिया गया.
अर्जुन सिंह के घर विस्फोट मामले में एनआईए ने दायर की चार्जशीट
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के सांसद अर्जुन सिंह के उत्तर 24 परगना में भाटपाड़ा स्थित आवास के बाहर इसी साल हुए बम विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अपनी चार्जशीट दाखिल कर दी है. एनआईए के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी.
असम सरकार ने रतन टाटा को दिया असम वैभव सम्मान
असम सरकार ने उद्योगपति रतन टाटा को असम वैभव सम्मान देने का ऐलान किया है. ओलिंपिक मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहाईं को असम सौरभ सम्मान दिया जायेगा. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्व शर्मा ने यह जानकारी दी है.
दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर रोक, स्कूल और निर्माण कार्य बंद: गोपाल राय
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि दिल्ली में कुल आबादी की महज 31 फीसदी आबादी रहती है. हमें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के शहरों के साथ मिलकर पर्यवरण से जुड़े मुद्दों को हल करना होगा. अभी दिल्ली में ट्रकों की एंट्री बैन है, स्कूल बंद हैं. किसी तरह का कोई निर्माण कार्य दिल्ली में नहीं हो रहा है.
संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार से बात करने के लिए बनायी समिति
कृषि कानूनों को खत्म करने और एमएसपी की गारंटी की मांग कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग खत्म हो गयी है. मोर्चा ने सरकार से बातचीत के लिए 5 सदस्यों की एक समिति बनायी है. कहा गया है कि यह समिति एमएसपी पर सरकार के साथ चर्चा करेगी.
वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ नहीं रहे, कल होगा अंतिम संस्कार
वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का शनिवार को निधन हो गया. उनकी बेटी, मल्लिका दुआ ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार रविवार को होगा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए