Live Updates

इंदौर नगर निगम ने एमपीसीए कार्यालय पर छापा, टी20 मैच के पास के लिए कार्रवाई का आरोप

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE Updates: अमित शाह ने राजौरी जिले एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 70 वर्ष तक जम्मू-कश्मीर पर तीन परिवारों ने राज किया, लोकतंत्र सिर्फ अपने परिवारों में बना दिया था. जम्मू-कश्मीर में DG जेल हेमंत लोहिया का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ

विज्ञापन

इंदौर नगर निगम ने एमपीसीए कार्यालय पर छापा मारा, टी20 मैच के पास के लिए कार्रवाई का आरोप

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 मैच से एक दिन पहले इंदौर नगर निगम ने बकाया करों के भुगतान को लेकर मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के कार्यालय पर छापा मारा है, जबकि पदाधिकारियों का दावा है कि मैच के मुफ्त पास लेने के लिये यह हथकंडे अपनाए गए हैं. एमपीसीए के अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर ने बताया कि आईएमसी टीम सोमवार की सुबह हमारे कार्यालय पहुंची और बकाया करों के भुगतान की मांग करके अकाउंट्स विभाग में खूब हंगामा किया. वे रोड सेफ्टी सीरीज के मैचों के लिये मनोरंजन कर जमा करने की मांग कर रहे थे जिनका आयोजन एमपीसीए ने नहीं किया था.

राधा मोहन सिंह रेलवे की संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष नियुक्त

लोकसभा सांसद राधा मोहन सिंह को रेलवे की संसदीय स्थायी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उत्तर प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद बृजलाल को गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

जापान ने रूस के वाणिज्य दूत को देश से निष्कासित किया

जापान ने पिछले महीने एक जापानी राजनयिक को कथित जासूसी के लिए मास्को से निष्कासित किये जाने के जवाब में मंगलवार को देश के उत्तरी शहर साप्पोरो से रूसी वाणिज्य दूत को छह दिनों के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया. जापानी विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने कहा कि उनके मंत्रालय ने वाणिज्य दूत को एक अवांछित व्यक्ति घोषित किया और उन्हें अगले सोमवार तक देश छोड़ने का आदेश दिया. मंत्रालय ने वाणिज्य दूत का नाम जारी नहीं किया, लेकिन कहा कि यह कदम रूस द्वारा उठाए गए कदम के जवाब में एक उपयुक्त उपाय के तौर पर किया गया.

गुजरात के खेड़ा जिले में गरबा स्थल पर भीड़ ने किया हमला, सात लोग

गुजरात के खेड़ा जिले में कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय की भीड़ ने गरबा स्थल पर हमला कर दिया, जिसमें सात लोग घायल हो गए. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने कहा कि करीब 150 लोगों की भीड़ ने सोमवार रात उंधेला गांव में एक मंदिर परिसर में गरबा कर रहे समूह पर पथराव किया. पुलिस उपाधीक्षक वी. आर. बाजपेयी ने बताया कि मातर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया. उन्होंने बताया कि घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है.

सरकार ने हिज्ब-उल-मुजाहिदीन के शौकत अहमद शेख को आतंकी घोषित किया

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में आतंक और हिंसा फैलाने के आरोप में आतंकी संगठन हिज्ब-उल-मुजाहिदीन के प्रमुख लॉन्चिंग कमांडर शौकत अहमद शेख को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत आतंकवादी घोषित किया है.

दिल्ली की अदालत ने रूसी नागरिक को दो दिन के लिए सीबीआई की हिरासत में भेजा

दिल्ली की एक अदालत ने एक रूसी नागरिक को तीन अक्टूबर को कजाकिस्तान से आने पर गिरफ्तार किए जाने के बाद दो दिनों के लिए सीबीआई हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola