Breaking News: दिल्ली में वीआईपी नंबर की कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: संयुक्त राज्य अमेरिका में 26/11 मुंबई हमले के विरोध में वाशिंगटन डीसी में पाकिस्तान दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया. जानकारी हो कि मुंबई के ताज होटल में आतंकी हमला हुआ था जिसमें कई लोगों की जान चली गयी थी.

विज्ञापन

दिल्ली में वीआईपी नंबर की कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत

दिल्ली के महिपालपुर के पास आज सुबह एक वीआईपी नंबर की लग्जरी कार ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी. हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई. कार चला रहे आरोपी व्यक्ति को पकड़ लिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है. यह जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है.

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में शादी के समारोह में दो गुटों के बीच झड़प, बम से किया गया हमला

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के मोमिनपारा में कल रात एक शादी के रिसेप्शन में एक समूह के बीच झड़प हुई. स्थानीय लोगों ने समारोह में तेज संगीत बजाए जाने का विरोध किया. जिसके बाद विवाद बढ़ गयी. एक गुट ने दूसरे पर बम से हमला किया. इस घटना में 4 से 5 लोग घायल हुए. इस मामले में 5 लोगों को हिरासत में लिया गया.

बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में लगी आग

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में अचानक आग लग गयी, जिसके बाद यात्रियों में हफरा-तफरी मच गयी. यात्रियों को बचाने के लिए स्थानीय पुलिस पहुंची. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग बुझाई जा रही है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है.

जंतर-मंतर पर जनसंख्या नियंत्रण रैली

जंतर-मंतर पर हुई जनसंख्या नियंत्रण रैली में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अगर देश के अंदर जनसंख्या नियंत्रित कानून नहीं बना तो देश में न सामाजिक समरसता और एकता बचेगी..न विकास हो पाएगा. 1978 के पहले चीन की GDP भारत की GDP से कम थी लेकिन आज चीन हमसे ज्यादा समृद्ध है क्योंकि 1979 में चीन ‘वन चाइल्ड पॉलिसी’ लाया.

कांग्रेस का आज लोकसभा में विपक्ष का नेता भी नहीं चुना जाता, बोले अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अहमदाबाद में कहा कि स्वस्थ गुजरात बनाने के लिए भी जन आरोग्य के लिए अब 5 लाख नहीं 10 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में कराया जाएगा. कांग्रेस का आज लोकसभा में विपक्ष का नेता भी नहीं चुना जाता. इस बार गुजरात में वही हाल होने वाला है.

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल सिसी गणतंत्र दिवस 2023 के मुख्य अतिथि होंगे

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल सिसी गणतंत्र दिवस 2023 के मुख्य अतिथि होंगे. विदेश मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गयी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola