Breaking News LIVE: तमिलनाडु में भारी बारिश की वजह से तूतूकुड़ी जिले में कई जगह जलभराव, जनजीवन प्रभावित

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE: WHO ने कोरोना के नये स्‍ट्रेन B.1.1.529 variant को वैरिएंट ऑफ कंसर्न कहा है. वहीं इसका नाम Omicron रखा है. लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब हो गई है. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

तमिलनाडु: भारी बारिश की वजह से तूतूकुड़ी जिले में कई जगह जलभराव

तमिलनाडु में भारी बारिश की वजह से तूतूकुड़ी जिले में कई जगह जलभराव हो गया. बता दें कि प्रदेश में बारिश का कहर लगातार जारी है. इससे पहले चेन्नई में राज्य के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन ने बताया था कि भारी बारिश के कारण दो दिनों में आठ लोगों की मौत हो गई है, जिनमें से कल तीन लोगों की मौत हुई थी.

देश में कोविड-19 वैक्सीनेशन का आंकड़ा 121.84 करोड़ के पार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

देश में कोविड-19 वैक्सीनेशन का आंकड़ा 121.84 करोड़ के पार पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शाम 7 बजे तक कोविड की 73 लाख से ज्यादा डोज लगाई गई हैं.

ग्वालियर में बोले मोहन भागवत- हिन्दू के बिना भारत नहीं और भारत के बिना​ हिन्दू नहीं

ग्वालियर में शनिवार को मोहन भागवत ने कहा कि हिन्दू के बिना भारत नहीं और भारत के बिना​ हिन्दू नहीं. भारत टूटा, पाकिस्तान हुआ क्योंकि हम इस भाव को भूल गए कि हम हिन्दू हैं, वहां के मुसलमान भी भूल गए. खुद को हिन्दू मानने वालों की पहले ताकत कम हुई फिर संख्या कम हुई इसलिए पाकिस्तान भारत नहीं रहा है.

चुनौतियों के बावजूद केंद्र सरकार ने कम किए पेट्रोल-डीजल के दाम: हरदीप सिंह पूरी

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार ने सभी तरह की चुनौतियों के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम कम किए और बीजेपी शासित प्रदेशों ने भी दाम ​कम किए. लेकिन, दिल्ली सरकार के कदम नहीं उठाने की वजह से दिल्ली के पेट्रोल आउटलेट पर 25 फीसदी से ज्यादा ऑफ-टेक कम हो गया है.

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस वाया चुनार-चौपान को दिखाई हरी झंडी

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस वाया चुनार-चौपान का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया. बता दें कि रेल मंत्रालय ने रांची से नई दिल्ली तक चलने वाली 12453 अप और 12454 डाउन राजधानी एक्सप्रेस को सप्ताह में एक दिन चुनार-चोपन रूट से चलाने का निर्णय लिया है. अब 27 नवंबर को नई दिल्ली से राजधानी एक्सप्रेस चलेगी. जिले में इसका ठहराव चोपन और रेणुकूट रेलवे स्टेशन पर होगा. इससे जिले के लोगों को काफी सहूलियत होगी.

29 नवंबर को विपक्षी दलों की बैठक, राहुल गांधी भी होंगे शामिल

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने 29 नवंबर को बुलाई विपक्षी दलों की बैठक है. इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे. बता दें कि सोमवार से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है. बता दें कि इससे पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को कहा था कि सबसे पुरानी पार्टी संसद के शीतकालीन सत्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को घेरने के लिए तैयार है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola