Breaking News LIVE: पीएम मोदी कुछ देर में करेंगे देश को संबोधित
Breaking News LIVE: उत्तराखंड कांग्रेस ने दावा किया है कि, हरक सिंह रावत समेत कुछ और विधायकों ने बीजेपी छोड़ दी है. जम्मू कश्मीर के शोपियां के चौगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़. फिर क्रैश हुए मिग-21 विमान, हादसे में विंग कमांडर हर्षित सिन्हा का निधन.
संयुक्त किसान मोर्चा का स्पष्टीकरण चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं
संयुक्त किसान मोर्चा ने आज स्पष्टीकरण दिया है कि उनका विधानसभा चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है. यह स्पष्टीकरण तब आया है जब कुछ किसान संगठनों ने संयुक्त समाज मोर्चा का गठन आगामी विधान सभा चुनाव लड़ने के लिए किया.
अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू
जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी है. इस संबंध में कश्मीर जोन के पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है.
वकीलों को रिझाने की ‘आप’ की कोशिश
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि, हम वकीलों के लिए चैंबर बनवाएंगे. इसके अलावा उन्हें मेडिकल व लाइफ इंश्योरेंस, स्टाइपेंड देंगे और हाईकोर्ट के बेंच भी बनाएंगे. उन्होंने कहा कि, मैं पंजाब के 80 से 85 हजार वकीलों से निवेदन करना चाहता हूं कि सब आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाओ.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए