Breaking News: पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर बड़ा हादसा, 48 वाहन क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Breaking News: श्रीनगर में तीन ‘हाइब्रिड’ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है. कश्मीर जोन की पुलिस ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है. गुजरात के वेरावल में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नरेंद्र के सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे भूपेंद्र. देश-विदेश की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ

विज्ञापन

पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर बड़ा हादसा, 48 वाहन क्षतिग्रस्त

पुणे में पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर नावले पुल पर एक बड़ा हादसा हो गया. जिसमें करीब 48 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. पुणे फायर ब्रिगेड ने बताया, पुणे फायर ब्रिगेड और पुणे मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PMRDA) राहत और बचाव कार्य में जुट गये हैं.

अभिनेता चिरंजीवी भारतीय फिल्म के पर्सनैलिटी ऑफ दी ईयर अवॉर्ड से सम्मानित

गोवा में चल रहे 53 वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में प्रसिद्ध अभिनेता चिरंजीवी को साल 2022 के लिए भारतीय फिल्म का पर्सनैलिटी ऑफ दी ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, एक अभिनेता, डांसर और निर्माता के रूप में 150 से अधिक फिल्मों के साथ चिरंजीवि का चार दशकों से बेहतरीन करियर रहा है.

डॉ सीवी आनंद बोस 23 नवंबर को लेंगे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में शपथ

डॉ सीवी आनंद बोस 23 नवंबर को कोलकाता में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे.

गोवा में 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की शुरुआत, अनुराग ठाकुर ने किया उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और बॉलीवुड की कई हस्तियां गोवा में 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं. इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा, 40% से अधिक काम महिलाओं से आया है. 1000 आवेदनों में से 75 रचनात्मक दिमाग चुने गए और सबसे छोटा 18 साल का है.

हिमाचल प्रदेश में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत, ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाया था कोयला

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटगढ़ क्षेत्र में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गई. ठंड से बचने के लिए उन्होंने अपने कमरे में कोयला जला रखा था. सात मजदूरों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है. इधर हादसे को लेकर मामला दर्ज किया गया है.

अमेरिका के कोलोराडो में रात एक नाइट क्लब में गोलीबारी, पांच की मौत, 18 घायल

अमेरिका के कोलोराडो स्प्रिंग्स में शनिवार रात एक नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई है. जबकि 18 घायल बताये जा रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola