Live Updates

Breaking News LIVE: अर्थव्यवस्था मजबूत, 2022-23 में सात फीसदी आर्थिक वृद्धि की उम्मीद – आरबीआई

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE Today: आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से देश का पहला प्राइवेट रॉकेट विक्रम-एस आज लॉन्च हो गया है. दिल्ली में टेरर फंडिंग को लेकर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. पीएम मोदी ने किया उद्घाटन. यहां पढ़ें देश और विदेश की हर बड़ी खबर…

विज्ञापन

अर्थव्यवस्था मजबूत, 2022-23 में सात फीसदी आर्थिक वृद्धि की उम्मीद – आरबीआई

मुद्रास्फीति में कमी के संकेत मिलने के साथ ही घरेलू स्तर पर अर्थव्यवस्था में लचीलापन देखने को मिल रहा है और चालू वित्त वर्ष के दौरान सात प्रतिशत की वृद्धि हासिल की जा सकती है. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के एक लेख में यह बात कही गई. लेख के मुताबिक मजबूती के बावजूद अर्थव्यवस्था अभी भी वैश्विक चुनौतियों के प्रति संवेदनशील है. आरबीआई के ताजा बुलेटिन में प्रकाशित लेख में यह भी कहा गया कि वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में गिरावट का जोखिम बना हुआ है, वैश्विक वित्तीय स्थितियां सख्त होती जा रही हैं और बाजार की नकदी में कमी वित्तीय कीमतों में उतार-चढ़ाव को बढ़ा रही है. इसमें आगे कहा गया कि भारतीय अर्थव्यवस्था में आपूर्ति प्रतिक्रिया मजबूत हो रही है.

प्रस्तावित बैंक हड़ताल स्थगित, देर शाम की बैठक में फैसला

ऑल इण्डिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डीएन त्रिवेदी ने कहा कि देर शाम केन्द्रीय श्रमायुक्त के समक्ष आईबीए , बैंक प्रबन्धन और ऑल इण्डिया बैंक इम्पलाईज एसोसिएशन के बीच हुए सकारात्मक समझौते के बाद 19 नवम्बर की हड़ताल स्थगित कर दी गई है.

कांग्रेस की संस्कृति ने 70 सालों तक भाई को भाई से लड़ाए रखा – जेपी नड्डा

गुजरात के अंकलेश्वर में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आप देखेंगे कांग्रेस का 70 साल का कल्चर भाई को भाई से लड़ाया, समाज को समाज से लड़ाया. उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी के इस पार और उस पार के बीच में झगड़े रखे, जातियों का झगड़ा बनाए रखा. सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास प्रधानमंत्री मोदी ने किया.

रक्षा मंत्रीने उडुपी में मणिपाल स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग के नए भवन का उद्घाटन किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उडुपी में मणिपाल स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग के नए भवन का उद्घाटन किया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जब मैं यहां शिक्षा-दीक्षा की बात कर रहा हूं, तो उससे मेरा मतलब शिक्षा के सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों रूप से है. यानि हमारे पास केवल ज्ञान न हो, बल्कि विवेक भी हो. मानव जीवन अनेक बंधनों से बंधा होता है, विकास के लिए जिनसे मुक्त होना आवश्यक होता है.

आयकर की रेड

एमजी मोटर्स पर आयकर विभाग की रेड पड़ी है. एमजी मोटर्स पर चीनी कंपनियों के साथ लिंक होने का है आरोप. इस कारण आयकर विभाग ने छापा मारा है. (टीवी न्यूज)

मुंबई पहुंची दिल्ली पुलिस

श्रद्धा हत्याकांड की जांच को लेकर दिल्ली पुलिस की टीम मुंबई के वसई और पालघर पहुंच गई है. टीम ने स्थानीय मानिकपुर पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात की है और जांच में उनकी मदद ले रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola