Live Updates

Breaking News LIVE: दो साल बाद जम्मू-कश्मीर में नहीं दिखेगा आतंकवाद, जम्मू में बोले एलजी मनोज सिन्हा

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE: कुलभूषण जाधव को मिलेगा अपील करने का अधिकार, ईडी के प्रमुख संजय कुमार मिश्रा को एक साल का सेवा विस्तार मिला. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में नहीं दिखेगा आतंकवाद, एलजी मनोज सिन्हा

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (एलजी) मनोज कुमार सिन्हा ने आश्वासन दिया है कि दो साल बाद घाटी में आतंकवाद का नाम-ओ-निशान नहीं रहेगा. उन्होंने कहा कि भारत सरकार इस दिशा मेंकाम कर रही है.

हरियाणा सरकार गाड़ियों के लिए ऑड-इवेन स्कीम लायेगी

बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर हरियाणा सरकार प्रदेश में गाड़ियों के लिए आॅड इवेन स्कीम लायेगी. यह घोषणा आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की.

भारत में ऑनलाइन बाल शोषण के 24 लाख से अधिक मामले दर्ज

भारत में 2017-20 के दौरान ऑनलाइन बाल शोषण के 24 लाख से अधिक मामले दर्ज किये गये हैं. पीड़ितों में 80 प्रतिशत 14 साल से कम उम्र की लड़कियां हैं. यह जानकारी इंटरपोल की ओर से दी गयी है.

ईडी के प्रमुख संजय कुमार मिश्रा को एक साल का सेवा विस्तार मिला

प्रवर्तन निदेशालय के प्रमुख संजय कुमार मिश्रा को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है. वे अब 18 नवंबर, 2022 तक कार्यरत रहेंगे.

राष्ट्रपति भवन में जबरन दाखिल होने की कोशिश करने वालों को जेल

राष्ट्रपति भवन में जबरन दाखिल होने की कोशिश करने वाले एक पुरुष और एक महिला को जेल भेज दिया गया है. दो दिन पहले दोनों राष्ट्रपति भवन में घुसने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया था. आज कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

फिनटेक के ठिकानों पर आईटी के छापे

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मोबाईल ऐप्प के जरिये तत्काल शॉर्ट टर्म पर्सनल लोन देने वाली कंपनी फिनटेक के ठिकानों पर छापेमारी की है. आयकर विभाग ने 9 नवंबर को दिल्ली और गुरुग्राम में कई जगहों पर सर्च और सीजर ऑपरेशन चलाया. सीबीडीटी ने 17 नवंबर को यह जानकारी दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola