Live Updates

Breaking News: आंध्र प्रदेश में TDP और YSRCP के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन, Video

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live: दिल्ली में आज सुबह से सीएनजी की कीमत में 95 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी हो गयी है. बिलावल भुट्टो के बयान पर आज बीजेपी पूरे देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी. राजस्थान के झुंझुनू में कर्ज की किश्त लेने गए निजी फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों पर गर्म तेल डालने की घटना सामने आई. भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे हो गये हैं. ऐसी देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभातखबर डॉट कॉम के साथ.

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में टीडीपी और वाईएसआरसीपी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन

आंध्र प्रदेश में कल पलनाडु के माचेरला शहर में टीडीपी और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के कार्यकर्ताओं ने पलनाडु में विरोध प्रदर्शन किया.

एसआईए ने जमात-ए-इस्लामी की सैकड़ों करोड़ रुपये की विभिन्न संपत्तियों को जब्त किया

जम्मू कश्मीर में राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने आज बारामूला, बांदीपोरा, गांदरबल और कुपवाड़ा जिलों में स्थित प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी की सैकड़ों करोड़ रुपये की विभिन्न संपत्तियों को जब्त कर लिया है. यह जानकारी एसआईए की ओर से दी गयी है.

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को मोहाली पुलिस ने 2 दिन की पुलिस रिमांड पर

पंजाब के एक होटल के मालिक को आपराधिक रूप से डराने-धमकाने के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को मोहाली पुलिस ने 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है.

नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल सिंडिकेट का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पिछले 8 सालों से नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल एक अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट के 2 सदस्यों का भंडाफोड़ किया और उन्हें गिरफ्तार किया है. यह जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है.

महाराष्ट्र के पारेख अस्पताल के पास आग लगने सेएक की मौत, तीन घायल 

महाराष्ट्र के मुंबई के घाटकोपर में पारेख अस्पताल के पास आग लगने की खबर है. घटनास्थल पर दमकल की आठ गाड़ियां मौजूद हैं. मुंबई फायर ब्रिगेड ने यह जानकारी दी. अभी की ताजा जानकारी यही है कि तीन घायलों को राजावाड़ी अस्पताल लाया गया, जिनमें से एक की पहचान कुरशी दधिया के रूप में हुई, जिसे मृत घोषित कर दिया गया. यह जानकारी बीएमसी की ओर से दी गयी.

उत्तराखंड की घाटियों में किसी भी आपदा के मामले में पहले उत्तरदाता के रूप में एक-एक टीम तैनात की

ITBP के अतिरिक्त महानिदेशक मनोज सिंह रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने उत्तराखंड की छह अलग-अलग घाटियों में किसी भी आपदा या आकस्मिकता के मामले में पहले उत्तरदाता के रूप में कार्य करने के लिए एक-एक टीम तैनात की है.

विज्ञापन
विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola