Breaking News LIVE: मुंबई में सैमसंग के सर्विस सेंटर में लगी आग

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE: दिल्ली सरकार ने कोर्ट में हलफनामा दायर करते हुए कहा, लॉकडाउन ही एक रास्ता है. कोर्ट ने पूछा था कि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए क्या रणनीति है. पदमविभूषण शिवशाहीर बाबासाहेब पुरंदरे का 99 साल की उम्र में निधन हो गया. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

मुंबई में सैमसंग के सर्विस सेंटर में लगी आग

ईस्ट मुंबई में सैमसंग के सर्विस सेंटर में आग लग गयी है. आग बुझाने के लिए सात दमकल और चार पानी के टैंकर को भेजा गया है. दुर्घटना में किसी के मारे जाने की अबतक कोई सूचना नहीं है.

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 802 नये मामले, 12 की मौत

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 802 नये मामले सामने आये हैं, जबकि 12 की मौत हुई है.

मणिपुर में शहीद छत्तीसगढ़ के लाल कर्नल विप्लव त्रिपाठी को रायगढ़ ने दी श्रद्धांजलि

मणिपुर में शनिवार को घात लगाकर हुए आतंकवादी हमले में शहीद छत्तीसगढ़ के लाल कर्नल विप्लव त्रिपाठी को सोमवार को रायगढ़ में श्रद्धांजलि दी गयी. रामलीला मैदान में शहीद को श्रद्धांजलि देने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया.

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर तोड़फोड़

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के नैनीताल स्थित घर तोड़फोड़ और आगजनी की खबर है. नेता ने खुद फेसबुक पर तोड़फोड़ की तसवीरें पोस्ट की हैं.

हिंदी की प्रसिद्ध लेखिका मन्नू भंडारी का निधन

हिंदी की प्रसिद्ध लेखिका मन्नू भंडारी का आज निधन हो गया. वह 90 साल की थीं. वे राजेंद्र यादव की पत्नी थीं.

बोले जेपी नड्डा- कांग्रेस और कमीशन एक ही सिक्के के दो पहलू 

उत्तराखंड में जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस और कमीशन एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. जहां कांग्रेस है वहां कमीशन है. जहां NDA है, जहां भाजपा है वहां मिशन है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola