Live Updates

Breaking News: दिल्ली में कोरोना के 2031 नये मामले, 9 लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : पीएम मोदी आज कॉमनवेल्थ गेम्स के विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे. दिल्ली पुलिस ने भोजपुरी गायक विनय शर्मा के पास से 21 किलो गांजा बरामद किया है. देश-दुनिया की ताजा खबर पढ़ने के लिए क्लिक कीजिए Prabhat Khabar.com का Breaking News LIVE Blog.

विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना के 2031 नये मामले, 9 लोगों की मौत

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2031 नये मामले सामने आये हैं. जबकि 9 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. कोरोना से पिछले 24 घंटे में 2260 लोग ठीक होकर घर लौट गये हैं.

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ग्रेनेड हमला, दो घायल

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीन��र में ग्रेनेड हमला की खबर सामने आ रही है. खबर है कि ग्रेनेड हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिनका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है.

मदुरै हवाईअड्डे में मंत्री पलानीवेल त्यागराजन पर हमला, पांच भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

मदुरै हवाईअड्डे में राज्य मंत्री पलानीवेल त्यागराजन की कार पर कथित तौर पर चप्पल फेंकने के आरोप में भाजपा के 5 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. मदुरै पुलिस आयुक्त ने बताया, उन्हें आईपीसी की 506, 341, 34 सहित विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है. आगे की जांच जारी है.

पीएम मोदी की मां हीराबेन ने बच्चों के साथ फहराया तिरंगा

हर घर तिरंगा अभियान आज से शुरू हुआ है. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी ने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज बांटे और तिरंगा फहराया.

रुश्दी पर हमले से स्तब्ध हूं: थरूर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने लेखक सलमान रुश्दी पर अमेरिका में हुए हमले को लेकर शनिवार को कहा कि वह इस घटना से स्तब्ध हैं. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सलमान रुश्दी को चाकू मारे जाने की घटना से स्तब्ध हूं. उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. मैं यह जरूर मानता हूं कि शायद उनके लिए जीवन अब पहले की तरह सामान्य न हो. अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति के हमले में घायल हुए अंग्रेजी भाषा के प्रख्यात लेखक सलमान रुश्दी जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर हैं और उनकी एक आंख खोने की आशंका है. ‘‘चाकू से हमले” के बाद उनका यकृत भी क्षतिग्रस्त हो गया है. उनके एजेंट ने यह जानकारी दी और कहा कि ‘‘खबर अच्छी नहीं है.

पंजाब के होशियारपुर में सड़क हादसे में हरियाणा के एक परिवार के तीन लोगों की मौत

पंजाब के होशियारपुर जिले में एक कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए. पुलिस ने शनिवार को बताया कि दुर्घटना यहां से करीब 36 किलोमीटर दूर सतनौर गांव के पास शुक्रवार शाम को हुई. परिवार हरियाणा के पंचकुला जिले के पिंजौर का रहने वाला था और कार से होशियारपुर की ओर जा रहा था. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रविंदर सिंह (40), उसकी पत्नी दिव्या और एक साल के जैविक के तौर पर की गई है. उन्होंने बताया कि घटना में घायल हुई हरजीत कौर (54), सौरव (33), सचनूर सिंह (छह) और गीतू (32) को गढ़शंकर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि जैविक सौरव का बेटा था.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola