Live Updates

Breaking News: भाजपा को नहीं मिली कोलकाता में गंगा आरती की अनुमति, विरोध प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: जामनगर एयरपोर्ट पर बम की खबर के बाद रूसी विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. हालांकि, जांच के दौरान विमान से बम बरामद नहीं हुआ. विमान और यात्रियों की सघन जांच की गई. मॉस्को-गोवा चार्टर्ड फ्लाइट में कुछ संदिग्ध नहीं मिलने के बाद फ्लाइट जामनगर से गोवा के लिए रवाना कर दिया गया.

विज्ञापन

भाजपा को नहीं मिली कोलकाता में गंगा आरती की अनुमति, विरोध प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल भाजपा को इस सप्ताह के अंत में राज्य में शुरू होने जा रहे गंगासागर मेले के अवसर पर मंगलवार को गंगा आरती कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई, जिसके बाद पार्टी ने शहर के बाबूघाट इलाके में विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बिना अनुमति के गंगा आरती करने के लिए घाट में प्रवेश करने का प्रयास करने पर पुलिसकर्मियों द्वारा हिरासत में लिए गए, जिसके बाद पास के घाट पर गंगा आरती की गई, जिसके लिए उनके पास अनुमति थी.

भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-II का किया सफल प्रक्षेपण

रक्षा मंत्रालय ने बताया, एक कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, पृथ्वी-द्वितीय का आज ओडिशा के तट पर चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज से सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण किया गया.

कनाडा ने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और महिंदा राजपक्षे समेत चार पर लगाया प्रतिबंध

कनाडा ने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और महिंदा राजपक्षे समेत चार अधिकारियों पर लगाया प्रतिबंध. दो अन्य अधिकारियों में स्टाफ सार्जेंट सुनील रत्नायके और लेफ्टिनेंट कमांडर चंदना पी हेत्तियाराचिथे शामिल हैं. सभी पर आरोप है कि श्रीलंका में हाल के दिनों में नागरिक संघर्ष में मानवा अधिकारों का उल्लंघन किया.

तेलंगाना में एक कार के नहर में गिर जाने से 5 लोगों की मौत

तेलंगाना से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि सिद्दीपेट जिले के जगदेवपुर में एक कार के नहर में गिर गयी. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 1 घायल हो गया. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया और शव नहर से बरामद किए गए. सिद्दीपेट सीपी स्वेता ने बताया, मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पायी है. जांच जारी है.

डॉ माइकल देवव्रत पात्रा बने आरबीआई के डिप्टी गवर्नर

केंद्र सरकार ने डॉ माइकल देवव्रत पात्रा को एक वर्ष की अवधि के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर के रूप में फिर से नियुक्त किया है. नियुक्ति 15 जनवरी से प्रभावी होगी.

गुजरात हाईकोर्ट ने साबरमती नदी के प्रदूषण को गंभीरता से लिया, राज्य सरकार को लगायी फटकार

गुजरात उच्च न्यायालय ने साबरमती नदी के प्रदूषण को गंभीरता से लिया है और राज्य सरकार से तत्काल कार्रवाई करने को कहा है. मामले की अगली सुनवाई 13 जनवरी को होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola