Breaking News: टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू के काफिले पर हमला, अज्ञात शख्स ने फेंका पत्थर

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: आम आदमी पार्टी ने गुजरात में अपनी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान किया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद सीएम चेहरे का ऐलान किया है. दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही चल जा रहा है. मिली ताजा रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘गंभीर’ श्रेणी में है. वहीं, राजधानी से सटे गुरुग्रं में AQI का स्तर 539 पर चल गया है जो कि गंभीर श्रेणी में है. वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय के पास AQI 563 है जो कि ‘गंभीर’ श्रेणी में है.

विज्ञापन

चंद्रबाबू नायडू के काफिले पर हमला

आंध्र प्रदेश- टीडीपी नेता एन चंद्रबाबू नायडू के काफिले पर एनटीआर जिले के नंदीगामा में हमला हुआ है. अज्ञात हमलावर ने काफिले पर पत्थर फेंका हैं. पत्थर से चंद्रबाबू के मुख्य सुरक्षा अधिकारी घायल हुए हैं.

पूर्व टेनिस खिलाड़ी आंद्रे अगासी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

दुनिया के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाडी आंद्रे अगासी ने शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की. उत्तराखंड सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री आवास में भेंट के दौरान अमेरिकी दिग्गज ने मुख्यमंत्री को अपने ‘आंद्रे अगासी फाउंडेशन’ के बारे में बताया और राज्य में कार्य करने को लेकर विस्तृत चर्चा की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अगासी को एक पौधा भेंट किया. अगासी टेनिस के उन दिग्गजों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने कैरियर के दौरान चारों ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीते.

लाहौर के अस्पताल से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे इमरान खान, कहा- मुझे हमले के बारे में थी जानकारी

गुरुवार को पंजाब प्रांत के वजीराबाद में हकीकी आजादी रैली में हमले में घायल पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को लाहौर के अस्पताल से मीडिया के लोगों को संबोधित किया. उन्होंने अस्पताल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मुझ पहले से हमले के बारे में जानकारी थी.

अनुराग ठाकुर ने कहा, जिसके पास कमल का चुनाव चिह्न है, वही भाजपा का प्रत्याशी है

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जिसके पास यह ‘कमल’ का चुनाव चिह्न है, वही भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार है और बाकियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. ऐसे नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है. कई लोगों की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी गई है. भाजपा ने बागी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की है और आगे भी करेंगे.

जबरन वसूली मामले में मुंबई पुलिस के निलंबित डीसीपी सौरभ त्रिपाठी को हाईकोर्ट से मिली राहत

अंगदिया जबरन वसूली का मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने सौरभ त्रिपाठी को 9 नवंबर को पूछताछ के लिए जांच अधिकारियों के सामने पेश होने का भी आदेश दिया. बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस के निलंबित डीसीपी सौरभ त्रिपाठी को राहत दी है. उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने आदेश दिया कि उन्हें 15 नवंबर तक गिरफ्तार न किया जाए. त्रिपाठी पिछले 6 महीने से फरार चल रहे हैं.

शिवसेना नेता की हत्या

पंजाब के अमृतसर में शिवसेना के नेता सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मंदिर के बाहर उनकी हत्या कर दी गई. बता दें, मंदिर के बाहर सुधीर धरने पर बैठे थे उसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola