Breaking News : हांसखली बलात्कार केस में टीएमसी नेता साक्ष्य से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार
Breaking News Updates : पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वाह प्रांत में दो साल की एक बच्ची पोलियो से संक्रमित पाई गई है. एक सप्ताह के भीतर पाकिस्तान में पोलियो का यह दूसरा मामला सामने आया है. देश में भीषण गर्मी अपना रिकॉर्ड तोड़ रही है. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.
हांसखली बलात्कार मामला : टीएमसी नेता में गिरफ्तार
सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के हांसखली इलाके में एक लड़की के साथ हुए कथित सामूहिक बलात्कार तथा बाद में उसकी मौत हो जाने के मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता को गिरफ्तार किया है, जो मुख्य आरोपी का पिता है.
खैबर पख्तूनख्वाह में दो अलग-अलग धमाकों में पुलिसकर्मी की मौत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में दो अलग-अलग धमाकों में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी. 5 अन्य घायल हो गये. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. जिले के पुलिस अधिकारी सुहैल खालिद ने कहा कि चरसद्दा जिले के निसत्ता पुलिस थाने के मुख्य द्वार के पास एक आईईडी विस्फोट में एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया.
रवींद्र जडेजा ने छोड़ी कप्तानी, महेंद्र सिंह धोनी फिर बने CSK के कप्तान
IPL 2022 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खराब प्रदर्शन के बाद रवींद्र जडेजा ने कप्तानी छोड़ने का बड़ा फैसला किया है. सर जडेजा ने टीम की कमान एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी को सौंप दी है.
पाकिस्तान : हमजा शरीफ ने पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बेटे हमजा शरीफ ने देश में सबसे अधिक आबादी वाले प्रांत पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शनिवार को शपथ ली. पंजाब की आबादी करीब 11 करोड़ है. नेशनल असेंबली के अध्यक्ष राजा परवेज अशरफ ने यहां राजभवन में 47 वर्षीय हमजा को शपथ दिलायी.
पीएम आवास पर गुजरात भाजपा के नेताओं की बैठक शुरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर गुजरात के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं की बैठक शुरू हो गयी है. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात भाजपा के नेता शामिल हैं.
बांग्लादेश के पूर्व वित्त मंत्री एएमए मुहिथ का निधन
बांग्लादेश के पूर्व वित्त मंत्री एएमए मुहिथ का शनिवार को निधन हो गया. वह 88 वर्ष के थे और वृद्धावस्था संबंधी स्वास्थ्य परेशानियों से जूझ रहे थे. मुहिथ ने राजधानी ढाका के यूनाइटेड अस्पताल में देर रात 12:56 बजे अंतिम सांस ली. उनके निजी सचिव जॉनी भट्टाचार्य ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी. मुहिथ के छोटे भाई और विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमीन ने भी फेसबुक पोस्ट के जरिये अपने भाई के निधन की सूचना दी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए