Breaking News: ईडी ने ओडिशा के पूर्व आईएफएस अफसर अभयकांत पाठक की संपत्ति कुर्क की
Breaking News Today : भारतीय रेलवे बोर्ड ने मुंबई में AC लोकल ट्रेन के किराये में कटौती करने के फैसले को मंजूरी देने का काम किया है. दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर एक हजार से ज्यादा दर्ज किये गये हैं. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.
काबुल की मस्जिद में विस्फोट में करीब 20 लोगों के मारे जाने की आशंका, कई घायल
अफगानिस्तान के टोलोन्यूज ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, काबुल के पीडी6 में शुक्रवार को हुए विस्फोट में 20 लोग मारे गए या घायल हो गए हैं. मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकुर ने कहा कि विस्फोट एक मस्जिद में हुआ. काबुल के सेराही अलाउद्दीन इलाके में आज हुआ धमाका.
जनता को बड़ी राहत, रेलवे ने 50% तक घटाया AC लोकल ट्रेन का किराया
महंगाई के बीच जनता को रेलवे ने बड़ी राहत दी है. भारतीय रेलवे बोर्ड ने मुंबई में AC लोकल ट्रेन के किराये में कटौती करने के फैसले को मंजूरी देने का काम किया है. अब AC लोकल ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री आधे किराये में यात्रा करने में सक्षम हैं.
पंजाब के पटियाला में दो गुटों के बीच झड़प
पंजाब के पटियाला से बड़ी खबर आ रही है. टीवी रिपोर्ट के अनुसार यहां काली माता मंदिर के पास दो गुटों में झड़प हो गयी. यहां तलवारें भी लहराई गई. झड़प के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत में पाटीदार कारोबारी सम्मेलन का डिजिटल तरीके से उद्घाटन करने के अवसर पर कहा कि सरकार ऐसा माहौल तैयार करने का प्रयास कर रही है जिससे किसी भी सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि के व्यक्ति को उद्यमी बनने में मदद मिल सके.
पीएम मोदी ने जीपीबीएस का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सरदारधाम द्वारा आयोजित ग्लोबल पाटीदार बिजनेस समिट (जीपीबीएस) का उद्घाटन किया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए