Breaking News: 4 मई को आ सकता है भारतीय जीवन बीमा निगम का आईपीओ, सूत्रों के हवाले से खबर
Breaking News Updates : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बहुप्रतीक्षित आईपीओ 4 मई को आ सकता है. दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. एक बार फिर सोमवार को 1,011 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये. ताजा खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें.
दिल्ली में फिर कोरोना के 1011 नये मामले मिले, एक संक्रमित की हुई मौत
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. एक बार फिर सोमवार को 1,011 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये. पिछले 24 घंटे के दौरान 1 कोरोना संक्रमित की मौत हो गयी. इस दौरान 817 लोग स्वस्थ होकर अपने घर गये. कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 4,168 पहुंच गयी है. पॉजिटिविटी रेट 6.42 फीसदी हो गयी है.
चंडीगढ़ में स्कूल, कार्यालय, मॉल में मास्क पहनना अनिवार्य
कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर चंडीगढ़ प्रशासन ने स्कूलों, दफ्तरों और सिनेमा हॉल जैसे परिसरों में लोगों द्वारा मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. केंद्रशासित प्रदेश के प्रशासक के सलाहकार की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार, मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा. सरकारी आदेश के मुताबिक सिनेमा हॉल, मॉल, डिपार्टमेंटल स्टोर, दुकानों, स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग सेंटरों, पुस्तकालय, सरकारी और निजी कार्यालयों, बसों, टैक्सियों, ऑटो रिक्शा में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. इसके अलावा बंद जगह पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भी मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. नियम का उल्लंघन करने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा.
शेयर बाजार में निवेशकों को 6.47 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
शेयर बाजार में दो दिनों की गिरावट से निवेशकों को 6.47 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी है. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 617.26 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,579.89 अंक पर बंद हुआ. इससे पहले, शुक्रवार को सेंसेक्स 714.53 अंक यानी 1.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,197.15 अंक पर बंद हुआ था. शेयर बाजार में दो दिनों की गिरावट से निवेशकों को 6,47,484.72 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. इससे बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटकर 2,65,29,671.65 करोड़ रुपये पर आ गया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए