Live Updates

Breaking News: नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से राजीव कुमार का इस्तीफा, सुमन बेरी संभालेंगे चार्ज

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Latest Updates: जम्मू के सुंजवां इलाके में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गया जबकि चार अन्‍य घायल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के बीच बैठक होने वाली है. ताजा खबरों के लिए प्रभात खबर के साथ बने रहें.

विज्ञापन

नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से राजीव कुमार का इस्तीफा

राजीव कुमार ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. राजीव कुमार कई वर्षों से इस पद पर बने हुए थे. उनकी जगह अब सुमन के बेरी इस जिम्मेदारी को संभालेंगे. राजीव कुमार के इस्तीफे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पायी है. नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में 2014 में योजना आयोग का नाम बदलकर नीति आयोग किया गया था. इसके पहले उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया थे. राजीव कुमार को 2017 में यह जिम्मेदारी दी गयी थी.

नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने अपने पद से दिया इस्तीफा

राजीव कुमार ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आई है.

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,042 नए मामले, 2 की मौत

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,042 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 757 लोग डिस्चार्ज हुए और इस दौरान 2 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई. जबकि, कुल सक्रिय मामले 3,253 और कुल पॉजिटिविटी दर 4.64 फीसदी है.

जेपी नड्डा ने कांगड़ा के चामुंडा मंदिर में पूजा-अर्चना की

हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने चामुंडा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की.

तिहाड़ जेल में 15 कैदियों ने धारदार चम्मच से खुद को किया घायल

दिल्ली की तिहाड़ जेल के 15 कैदियों ने धारदार चम्मच से खुद को घायल कर लिया. तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना बुधवार को हुई. घायल कैदियों में से चार को इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा गया और बाद में वापस जेल लाया गया. उन्होंने कहा कि 11 अन्य को मामूली चोटें आई हैं और जेल में ही उनका प्राथमिक उपचार किया गया. हालांकि, अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि कैदियों ने खुद को घायल क्यों किया.

राजस्थान के अलवर जिले के सराय मोहल्ला में मंदिर पर चला बुलडोजर, थाने में एफआईआर दर्ज

राजस्थान के अलवर जिले के सराय मोहल्ला में एक मंदिर को बुलडोजर से तोड़ा गया. मामले में राजगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola