Breaking News: दिल्ली में 24 घंटों में कोरोना से 517 मामले, पॉजिटिविटी रेट 4.21 फीसदी
Breaking News Latest Updates: दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के बाद देर रात पुलिस ने पूछताछ के लिए 15 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है. वहीं, दिल्ली हिंसा को लेकर यूपी में भी अलर्ट.अमेरिका के साउथ कैरोलिना मॉल में फायरिंग. ताजा खबरों के लिए प्रभात खबर के साथ बने रहें.
दिल्ली में 24 घंटों में कोरोना से 517 मामले, पॉजिटिविटी रेट 4.21 फीसदी
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड के 517 नए मामले सामने आए और 261 मरीज ठीक हुए. पिछले 24 घंटों में किसी की भी मृत्यु दर्ज नहीं हुई. वहीं, सक्रिय मामले 1518 है.
जहांगीरपुरी हिंसा मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार,अब तक 21 उपद्रवी अरेस्ट
जहांगीरपुरी हिंसा मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. डीसीपी नॉर्थ वेस्ट ने कहा कि वह पहले जहांगीरपुरी थाने के तहत डकैती और हत्या के प्रयास के मामले में शामिल था. अब तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 2 नाबालिगों को पकड़ा गया है.
कोलंबो के मुख्य समुद्र तट गॉल फेस पर लोगों ने की पीएम के खिलाफ नारेबाजी
श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच राजधानी कोलंबो के मुख्य समुद्र तट गॉल फेस पर लोग जमा हुए और राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के खिलाफ नारेबाजी की.
सोनीपत के कुंडली इलाके में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग
हरियाणा के सोनीपत के कुंडली इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई. हरियाणा के विशेष अनुरोध पर दिल्ली दमकल सेवा ने भी अपने दमकल कर्मियों को ऑपरेशन के लिए भेजा है. आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है.
जहांगीरपुरी हिंसा मामला: एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए 2 आरोपी, 14 न्यायिक हिरासत में
जहांगीरपुरी हिंसा मामले में रोहिणी कोर्ट ने अंसार और असलम नाम के दो आरोपियों को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. शेष 12 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. रोहिणी अदालत में दिल्ली पुलिस ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी अंसार और असलम को 15 अप्रैल को शोभायात्रा के बारे में पता चला और फिर उन्होंने यह साजिश रची. दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा कि हमें सीसीटीवी फुटेज को देखना होगा और इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान करनी होगी.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का दिल्ली दौरा स्थगित
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 18 अप्रैल को होने वाला दौरा स्थगित कर दिया गया है. आम आदमी पार्टी (AAP) के सूत्रों ने रविवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनके दौरे की नई तारीख दो-तीन दिनों में तय की जाएगी. मान का दौरा स्थगित करने का कोई कारण नहीं बताया गया. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 14 अप्रैल को मान के दौरे की घोषणा की थी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए