Breaking News: पंजाब में सरकारी बस और निजी स्कूल वैन की टक्कर, कई बच्चे घायल

Updated:
विज्ञापन

Breaking News :तमिलनाडु में जहरीली शराब से 14 लोगों की मौत होने के बाद सीएम एमके स्टालिन मुआवजे की घोषणा कर दी है. प्रत्येक मृतक के परिवारों को 10 लाख रुपये और इलाज करा रहे लोगों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दिया जाएगा. मणिपुर में हिंसक झड़पों के बाद 5000 से अधिक लोग पालयन कर मिजोरम में शरण लिये हुए हैं. नकली शराब पीने से तमिलनाडु के विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू में 4 की मौत हो गई है.

विज्ञापन

पंजाब में सरकारी बस और निजी स्कूल वैन की टक्कर, कई बच्चे घायल

पंजाब के लुधियाना-फिरोजपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरकारी बस और निजी स्कूल वैन की टक्कर में कई बच्चे घायल हुए. DSP सतविंदर सिंह ने बताया, एक तरफ के हिस्से पर दोनों ओर का ट्रैफिक चल रहा था जिसकी वजह से दुर्घटना घटी. सरकारी बस का चालक मौके से फरार हो गया. स्कूल बस चालक को गंभीर चोटें आई हैं. जख्मी बच्चों और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए. पुलिस आरोपी सरकारी बस के चालक की तलाश कर रही है.

कर्नाटक में नये मुख्यमंत्री को लेकर मंथन जारी, खरगे के आवास पहुंचे सुशील शिंदे

कर्नाटक में नये मुख्यमंत्री को लेकर मंथन जारी है. इस बीच कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक सुशील शिंदे दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंचे हैं.

रॉयल बंगाल टाइगर सिद्धि ने 5 शावकों को दिया जन्म, 3 मृत पैदा हुए

रॉयल बंगाल टाइग्रेस (आरबीटी) सिद्धि ने 4 मई को पांच शावकों को जन्म दिया. जिसमें दो जीवित और तीन मृत पैदा हुए. मादा बाघिन के साथ दोनों शावक फिलहाल ठीक हैं. उन्हें सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है. चिड़ियाघर के कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से निगरानी की जा रही है.

तमिलनाडु में जहरीली शराब से 14 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री स्टालिन ने मुआवजे की घोषणा की

तमिलनाडु में जहरीली शराब से 14 लोगों की मौत होने के बाद सीएम एमके स्टालिन मुआवजे की घोषणा कर दी है. प्रत्येक मृतक के परिवारों को 10 लाख रुपये और इलाज करा रहे लोगों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दिया जाएगा. विलुप्पुरम में नौ और चेंगलपट्टू में पांच लोगों की मौत हुई है. तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने कहा, शुरुआती जांच में पता चला है कि नकली शराब बनाने के लिए मेथनॉल का इस्तेमाल किया जाता था. सीएम ने जहरीली शराब त्रासदी के सिलसिले में विल्लुपुरम के एसपी को निलंबित करने और चेंगलपट्टू के एसपी के तबादले का आदेश दिया.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने सुरक्षा को लेकर आपात बैठक बुलायी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर आपात बैठक बुलाई है.

कर्नाटक में नये मुख्यमंत्री को लेकर मंथन जारी, खरगे से मिलने पहुंचे सिद्धारमैया

कर्नाटक में धमाकेदार जीत के बाद नये मुख्यमंत्री की तलाश शुरू हो गयी है. इस बीच कांग्रेस नेता सिद्धारमैया राष्ट्रीय अध्यक्ष्र मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola