Live Updates

Breaking News: ट्विटर इंडिया के अंतरिम शिकायत अधिकारी ने इस्तीफा दिया

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE update: पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम करेंगे. यह उनका देश के नाम 78वां संबोधने होगा. दिल्ली में अनलॉक 5 के तहत कल से जिम और योगा सेंटर खुल जाएंगे. कोरोना के घटते केस को देखते हुए दिल्ली सरकार ने ये फैसला लिया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से लेह और लद्दाख के दौरे पर है. कश्मीर को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक से पाकिस्तान नाराज है, पाक के पीएम इमरान खान ने पीएम मोदी के खिलाफ जमकर आग उगला है. देश दुनिया (Breaking News Breaking News Live Update corona virus pandemic, Political News, National News, World News) की तमाम खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

ट्विटर इंडिया के अंतरिम शिकायत अधिकारी ने इस्तीफा दिया

ट्विटर इंडिया के अंतरिम शिकायत अधिकारी ने नियुक्ति के कुछ सप्ताह बाद ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सोशल मीडिया कंपनी की वेबसाइट पर अब धर्मेंद्र चतुर का नाम नहीं दिख रहा है.

बिहार में छह जुलाई से खुलने लगेंगे शिक्षण संस्थान

कोरोना की दूसरी लहर के बाद बंद हुए शिक्षण संस्थान बिहार में छह जुलाई से खुलने लगेंगे. पहले कॉलेज खुलेंगे और उसके बाद स्कूलों को खोला जायेगा. इस संबंध में गाइडलाइन जारी कर दिये गये हैं.

दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी विश्व कप में जीता सोना

दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी विश्व कप स्टेज 3 में महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है. इससे पहले दीपिका ने महिला टीम और मिश्रित टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता.

टोक्यो ओलंपिक में भाग नहीं लेंगी सेरेना विलियम्स

23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना विलियम्स ने जानकारी दी है कि वे टोक्यो ओलंपिक में अमेरिकी टीम का हिस्सा नहीं होंगी.

यूपी में सौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी ओवैसी की पार्टी

AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश चुनाव में सौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उनकी पार्टी का संकल्प मोर्चा के साथ गठबंधन होगा.

दिल्ली में कोरोना के 89 नये मामले, चार की मौत

डेल्टा प्लस वैरिएंट की चिंता के बीच दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले घटे हैं. पिछले 24 घंटे में 89 केस सामने आये है, जबकि चार लोगों की मौत हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola