Breaking News : डॉ रेड्डीज को भारत में स्पूतनिक लाइट के तीसरे चरण के परीक्षण की नहीं मिली अनुमति
Breaking News LIVE Update: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह आज करेंगे कांग्रेस नेताओं से मुलाकात, लंच का भी निमंत्रण. झारखंड में कोरोना पाबंदियों में मिली छूट, रात आठ बजे तक खुलेंगे सभी दुकान. अमेरिका के कैपिटल हिल हिंसा मामले की जांच के लिए सेलेक्ट कमेटी का हुआ गठन. पाकिस्तान ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 बहाल करने के बाद ही बनेंगे भारत से राजनयिक संबंध. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
डॉ रेड्डीज को भारत में स्पूतनिक लाइट के तीसरे चरण के परीक्षण की नहीं मिली अनुमति
भारतीय दवा नियामक संस्था ने डॉ रेड्डीज को भारत में स्पूतनिक लाइट के तीसरे चरण के परीक्षण की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. यह जानकारी सूत्रों के हवाले से आयी है.
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में मिला डेेल्टा प्लस वैरिएंट का मरीज
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में डेेल्टा प्लस वैरिएंट का एक मरीज मिला है. यह प्रदेश में डेल्टा प्लस वैरिएंट का पहला केस है. कांगड़ा के सीएमओ ने बताया कि यहां डेल्टा वैरिएंट के 69 मामले हैं.
बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने की इस्तीफे की पेशकश
बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने इस्तीफे की पेशकश की है, उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि जो काम मंत्री का, वो अफसर कर रहे हैं, इस अपमान के साथ रहना उचित नहीं है.
कोरोना वैक्सीन का दोनों डोज करता है डेल्टा वैरिएंट से रक्षा
एएफपी ने यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी के हवाले से यह जानकारी दी है कि अगर कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज ले लिये जायें, तो यह डेल्टा वैरिएंट से लोगों की रक्षा करता है.
मुंबई नकली वैक्सीन मामले में 13 लोगों की गिरफ्तारी
मुंबई के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर वीएन पाटिल ने बताया कि मुंबई के नकली वैक्सीन मामले में अबतक 13 लोगों की गिरफ्तारी हुई है.
यूरोप में फिर बढ़ने लगे हैं कोरोना संक्रमण के मामले
WHO ने यह जानकारी दी है कि 10 सप्ताह के बाद एक बार फिर यूरोप में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए