Live Updates

Breaking News : आज 31 लाख से ज्यादा लोगों को लगा कोरोना वैक्सीन, कुल आंकड़ा 11.43 करोड़ के पार

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live : पश्चिमी अफगानिस्तान में मंगलवार को एक आत्मघाती कार बम हमले में कम से कम तीन नागरिकों और 10 सैनिक समेत 13 लोगों की मौत हो गई. फ्रांस में ईशनिंदा वाले कुछ प्रकाशनों को लेकर यहां फ्रांसीसी राजदूत को निष्कासित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे एक इस्लामवादी पार्टी के समर्थकों के साथ पुलिस की झड़प के बाद हिंसा भड़क गई. हरिद्वार कुंभ क्षेत्र के आस्था पथ पर मेलाधिकारी ने सबसे बड़े दीए का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अंबेडकर जयंती पर देशवासियों को बधाई दी.

विज्ञापन

आज 31 लाख से ज्यादा लोगों को लगा कोरोना वैक्सीन, कुल आंकड़ा 11.43 करोड़ के पार

टीका उत्सव के चौथे दिन आज 31.39 लोगों को देश भर में कोरोना का टीका लगाया गया. यह रात 8 बजे तक का आंकड़ा है. इसके साथ ही देश भर में अब तक कुल 11.43 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी.

वैक्सीन ड्राइव को लेकर राज्यपाल और उप राज्यपाल के साथ पीएम मोदी ने की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वैक्सीन ड्राइव को लेकर राज्यपालों और उपराज्यपालों के साथ बैठक की है. यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई.

सेंट्रल रेवेन्यू बिल्डिंग में लगी आग पर पाया गया काबू

दिल्ली के ITO सेंट्रल रेवेन्यू बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर लगी आग पर काबू पा लिया गया है. किसी भी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है.

देश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं, रेमडेसिविर दवा भी पर्याप्त मात्रा में

स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्ष वर्धन ने कहा है कि देश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है. सभी राज्यों को वैक्सीन उपलब्ध करायी जा रही है. यह राज्यों की जिम्मेवारी बनती है कि वे लोगों की वैक्सीन तेजी से वैक्सीन लगवाने की व्यवस्था करें.

सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, 12वीं का एग्जाम टला, पीएम मोदी ने बैठक में किया फैसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल के साथ हुई बैठक में 10वीं बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया है, जबकि 10वीं की परीक्षा को पूरी तरह को रद्द कर दिया गया है. बता दें कि आगामी 4 मई से 14 जून तक 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा होनी थी.

राजस्थान के कावटिया अस्पताल से कोरोना वैक्सीन की 320 डोज चोरी

देश में कोरोना वैक्सीन की कमी होने की खबर के बीच राजस्थान से

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola