Breaking News: लॉकडाउन उल्लंघन के सारे केस वापस लेगी यूपी सरकार
Breaking News: नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर हैं. आज वह अजमेर जिले के किशनगढ़ जायेंगे. किसान आंदोलन के बीच वह किशनगढ़ में ट्रैक्टर रैली निकालेंगे. तजाकिस्तान में रिएक्टर स्केल पर 6.3 की तीव्रता का भूकंप आने से दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में झटके महसूस किये गये. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना रोधी वैक्सीन की दूसरी डोज देने की शुरुआत आज से की जायेगी. दिल्ली में आज से आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन का मुगल गार्डन खुल जायेगा. सुनील अरोड़ा के नेतृत्व में आज चुनाव आयोग की टीम केरल पहुंचेगी. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज होनेवाली कैबिनेट की बैठक में स्कूलों को खोलने को लेकर अंतिम निर्णय लिया जायेगा. ऐसी ही खबरों की ताजा अपडेट जानने के लिए देखते रहें https://www.prabhatkhabar.com/
लॉकडाउन उल्लंघन के सारे केस वापस लेगी यूपी सरकार
उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है, जिसके तहत लॉकडाउन उल्लंघन के सारे केस वापस लिये जायेंगे.
NCW ने पुणे में एक लड़की की आत्महत्या मामले में स्वत: संज्ञान लिया
NCW ने पुणे में एक लड़की की आत्महत्या मामले में स्वत: संज्ञान लिया
लोकसभा ने जम्मू- कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2021को पारित किया
लोकसभा ने जम्मू- कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2021को पारित किया
अनुच्छेद 370 निरस्त होने के 17 माह में हिसाब मांग रहे हैं, आपने 70 साल का हिसाब दिया? अगर ठीक से काम करते, तो पूछने की जरूरत नहीं होती : अमित शाह
लोकसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि ”हमसे पूछा गया था कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के दौरान किये गये वादों के बारे में हमने क्या किया? मैं उसका जवाब जरूर दूंगा. अनुच्छेद निरस्त होने के केवल 17 महीने हो चुके हैं और आप इसके लिए खाते की मांग कर रहे हैं. 70 साल तक आपने क्या किया, क्या उसका हिसाब लेकर आप आये? अगर आपने ठीक से काम किया होता, तो आपको हमसे यह पूछने की जरूरत नहीं होती.”
चमोली आपदा में बह गये पुल का निर्माण शुरू, युद्धस्तर पर हो रहा काम : BRO
उत्तराखंड के चमोली में आपदा के बाद बह गये पुल का फिर से निर्माण किया जा रहा है. BRO के निदेशक ने बताया कि यहां 90 मीटर का एक पुल था, जो बह गया है. हमने पहले उसका मलबा साफ किया. युद्धस्तर पर काम चल रहा है. हम बहुत जल्दी इस पुल को तैयार कर देंगे. BRO दिन-रात काम कर रहा है.”
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए