Breaking News : मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता की हत्या

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : 26 जनवरी को लाल किलेमें हुई हिंसा (Delhi Lal Kila Violence) मामले में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एक और मोस्ट वांटेड मनिंदर सिंह (Most Wanted Manindar Singh) को गिरफ्तार कर लिया है. कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन की छाया में हुए पंजाब के निकाय चुनावों (Punjab local body election results LIVE) में कांग्रेस (congress) का दबदबा जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm modi) ने नासकॉम टेक्नोलॉजी और लीडरशिप फोरम को संबोधित किया. ताजा खबरों के लिए बने रहिए prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता की हत्या

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र में कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की मंगलवार-बुधवार की दरमयानी रात में कथित तौर पर धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई. वह छतरपुर जिले के महाराजपुर सीट के कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित के सहयोगी थे.

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 25-25 पैसे प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी

दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 25 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. ये क्रमशः 89.54 रुपये प्रति लीटर और 79.95 रुपये प्रति लीटर हो गयी है. मालूम हो कि तेल कंपनियों ने मंगलवार को भी पेट्रोल और डीजल के मूल्य में बढ़ोतरी का एलान किया था. पेट्रोल पर 30 पैसे और डीजल पर 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गयी थी. कीमत बढ़ने के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 30 पैसे बढ़ कर 89.29 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 35 पैसे बढ़ कर 79.70 रुपये हो गयी थी. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

जम्मू कश्मीर के राजौरी में सड़क के किनारे मिली संदिग्ध वस्तु

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर सड़क के किनारे एक संदिग्ध वस्तु मिली है जिसके आईईडी होने का संदेह है. अधिकारियों ने बताया कि सेना का बम निष्क्रिय दस्ता मंजाकोट में मौके पर पहुंचा और उसने संदिग्ध वस्तु का निरीक्षण किया.

पंजाब निकाय चुनाव

पंजाब के निकाय चुनावों में कांग्रेस का दबदबा जारी है. कांग्रेस ने सभी नगर निगमों में पकड़ बनाई हुई है, जिनमें से कुछ में जीत दर्ज कर ली गई है जबकि कुछ में वो बढ़त बनाये हुए है. भाजपा , अकाली दल और आम आदमी पार्टी का नगर निगम हो या नगर पंचायत हर जगह सफाया हो गया है.

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र बृहस्पतिवार से

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र बृहस्पतिवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा. राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार सोमवार 22 फरवरी को वित्त वर्ष 2021-22 का वार्षिक बजट पेश करेगी.

ब्रिटेन : बेल्जियम का खालिस्तानी आतंकवादी संगठन ने बनायी किसान नेता को खत्म करने की योजना

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने ब्रिटेन के बेल्जियम स्थित खालिस्तानी आतंकवादी संगठन द्वारा एक किसान नेता को खत्म करने की योजना को ट्रैक किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola