Live Updates

Breaking News: लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-देश ने संकटकाल में अपना रास्ता चुना

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दे सकते हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी निचले सदन में अपनी बात रखेंगे. किसान आज बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनायेंगे. वहीं, यूपी में प्रियंका गांधी वाड्रा ‘जय जवान जय किसान’ अभियान के तहत सहारनपुर पहुंचेंगी. यूपी में आज से कक्षा एक से आठ तक के स्कूल खुल रहे हैं. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है. यूपीएससी आज सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी करनेवाला है. सामूहिक दुष्कर्म मामले में जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को रिमांड मे लेने के मामले में आज सुनवाई होनी है. जम्मू-कश्मीर में बादल छाये रहने से ठिठुरन बढ़ी है. हालांकि, मौसम साफ रहेगा. ऐसे ही ताजा अपडेट के लिए देखते रहिए https://www.prabhatkhabar.com/

विज्ञापन

लोकसभा में अपने सांसदों को उपस्थित रहने को लेकर बीजेपी ने जारी किया तीन लाइन का व्हिप

भाजपा ने अपने लोकसभा सांसदों को आज सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे हैं पीएम मोदी

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे हैं पीएम मोदी

लोकसभा पहुंचे पीएम मोदी, कुछ देर में देंगे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब

लोकसभा पहुंचे पीएम मोदी, कुछ देर में देंगे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब

दिल्ली में 18 फरवरी से शुरू होगी नर्सरी के लिए दाखिले की प्रक्रिया

दिल्ली में 18 फरवरी नर्सरी के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. इस बात की जानकारी शिक्षा निदेशालय की ओर से दी गयी. दाखिले की पहली सूची 20 मार्च को जारी की जाएगी, प्रक्रिया 31 मार्च को संपन्न होगी.

मुंबई के वर्सोवा में सिलेंडर गोदाम में लगी आग, कई घायल

मुंबई के वर्सोवा में सिलेंडर गोदाम में आग लग गयी है. आग लगने के बाद कई सिलेंडर फट गये हैं और चार लोग घायल हैं.

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में लाया स्थगन प्रस्ताव

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में बीजेपी नेता वीके सिंह के बयान पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola