Breaking News LIVE: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 4.3 तीव्रता का भूकंप

Updated:
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अस्पताल से मिली छुट्टी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 से संचालन शुरू. इसके साथ ही देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 4.3 तीव्रता का भूकंप

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में रविवार को 4.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की वजह से संपत्ति या जान के नुकसान की अबतक खबर नहीं है.

मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली मारी गयी हैं. विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है.

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अस्पताल से मिली छुट्टी

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है. वे इस महीने की शुरुआत में एम्स में भरती हुए थे.

दिल्ली में दीपावली के मौके पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

दिल्ली में दीपावली के मौके पर खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है. हालांकि सरकार ने कोरोना गाइडलाइन जारी किये हैं, लेकिन उसका सही तरीके से पालन हो र���ा है , ऐसा भीड़ को देखकर नहीं लगता है.

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 से संचालन शुरू

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 से विमानों के उड़ान का संचालन शुरू हो गया है. यह टर्मिनल पिछले 18 माह से बंद था.

वानखेड़े के बचाव में नवाब पर हमलावर हुए अठावले, बोले- आरोप लगाकर पूरे समुदाय को बदनाम कर रहे मलिक

क्रूज ड्रग्स केस को लेकर एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े महाराष्ट्र सरकार के निशाने पर हैं. एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक उनपर लगातार गंभीर आरोप लगा रहे हैं. अब रिपब्लिकन पार्टी के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने इस मामले में एनसीबी अफसर समीर वानखेड़े का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि समीर वानखेड़े पर आरोप लगाकर नवाब मलिक पूरे समुदाय बदनाम कर रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola