Breaking : NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े मुंबई पहुंचे
Breaking News : 1 नवंबर से कांग्रेस शुरू करेगी सदस्यता अभियान. आर्यन खान की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई करेगा बॉम्बे हाईकोर्ट. तीन ट्रैकर्स की मौत के बाद हिमाचल सरकार ने किन्नौर में ट्रैकिंग पर लगाई रोक. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े मुंबई पहुंचे
NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की मुंबई वापसी हो गयी है. वे कल रात दिल्ली आये थे. आज एनसीबी चीफ से मुलाकात के बाद वे मुंबई लौट गये हैं.
तमिलनाडु पटाखा दुकान में आग लगने से पांच की मौत
तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले के शंकरपुरम कस्बे में एक पटाखा दुकान में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गयी है. आग पर काबू पाने के प्रयास तेज हैं.
मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में मनीष राजगढ़िया को जमानत
मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में भले आर्यन खान को अब तक जमानत नहीं मिली, लेकिन मुंबई की स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने एक आरोपी मनीष राजगढ़िया को जमानत दे दी है. मनीष के वकील अजय दुबे ने मीडिया को यह जानकारी दी.
आर्यन खान की जमानत पर हाईकोर्ट में कल फिर होगी सुनवाई
मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में बुधवार को फिर से सुनवाई होगी. मंगलवार को एनसीबी और आर्यन खान के वकील ने अपना-अपना पक्ष रखा. आर्यन की ओर से हाईकोर्ट में पेश हुए पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा कि उनके मुवक्किल के खिलाफ कोई ठोस आरोप नहीं हैं. उसे जमानत मिलनी चाहिए.
बीएसएफ को अधिक अधिकार दिया जाना गलत
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि बीएसएफ को अधिक अधिकार दिये जाने के नाम पर आमलोगों को सरकार प्रताड़ित कर रही है.
आरक्षण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
सरकारी नौकरी में SC- ST को नौकरी में आरक्षण देने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए