Breaking News: अमित शाह कल श्रीनगर में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे
Breaking News: इंडियन ऑयल ने आज पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे की बढोतरी की है और डीजल भी 35 पैसे महंगा हो गया है. अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से 10 किलोमीटर दूर जम्मू में एक रैली को संबोधित किया. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
अमित शाह कल श्रीनगर में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल श्रीनगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.
मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक सचिन बिड़ला भाजपा में शामिल
मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक सचिन बिड़ला आज भाजपा में शामिल हो गये. वे शिवराज सिंह की सभा में भाजपा में शामिल हुए.
जम्मू वालों के साथ अन्याय का समय समाप्त हो चुका है
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं आज जम्मू ये कहने आया हूं कि जम्मू वालों के साथ अन्याय का समय समाप्त हो चुका है, अब कोई आपके साथ अन्याय नहीं कर सकता. यहां पर विकास का जो युग शुरू हो रहा है उसमें खलल पहुंचाने वाले, खलल डाल रहे हैं लेकिन विकास के युग में कोई खलल नहीं डाल पाएगा. नागरिकों की मौत शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में एक भी व्यक्ति की जान न जाए. इसका प्रयास कर रहे हैं.
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा
जम्मू में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि अनेक लोग कहते हैं कि दो साल में बदला क्या है? 70 साल से यहां जाति के आधार पर लोगों को अधिकार था कि जमीन खरीद सकते थे या नहीं, उस कानून को बदल दिया गया। अब महाजन, सिख, खत्री समुदाय के लोग भी जमीन खरीद सकते हैं, ये व्यवस्था इसी शासन में हो सकती है.
जम्मू में बोले अमित शाह-अब किसी को डरने की जरूरत नहीं
जम्मू में रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अब किसी को डरने की जरूरत नहीं है. अब जम्मू-कश्मीर विकास की राह पर बढ़ गया है. अब किसी के साथ अन्याय नहीं होगा. 3 परिवार वाले मुझसे सवाल पूछ रहे थे. परिवार वालों ने किसी की चिंता की है क्या…परिवार वालों ने 70 साल में जम्मू-कश्मीर को कुछ दिया है क्या…
लखीमपुर खीरी हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा की बिगड़ी तबीयत
लखीमपुर खीरी हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए