Bomb Threat: अब अहमदाबाद के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Gmail Storage Full
Bomb Threat: देश की राजधानी दिल्ली के बाद अब गुजरात के अहमदाबाद के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. पुलिस इसके बाद अलर्ट मोड पर आ गई है.
Bomb Threat: देश के एक और राज्य के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. जानकारी के अनुसार, दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में स्कूलों में बम की अफवाह फैलाने की धमकी के बाद, अब गुजरात के अहमदाबाद में कई स्कूलों को सोमवार को धमकी दी गई है. इस संबंध में एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात के सबसे बड़े शहरों में से एक अहमदाबाद में कम से कम तीन स्कूलों को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. धमकी मिलने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है.
वहीं एक अधिकारी ने मामले को लेकर बताया कि अहमदाबाद में छह स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल से मिली है. इस धमकी के बाद अहमदाबाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है और मामले की जांच में जुट गई है.
दिल्ली के स्कूलों को मिली थी धमकी
आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, लगभग 200 स्कूलों को फर्जी ईमेल भेजे गये थे. इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज की थी. पुलिस ने एफआईआर में लिखा था कि यह धमकी राजधानी में बड़े पैमाने पर दहशत पैदा करने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए दी गई है. धमकी मिलने के बाद पीसीआर वैन को स्कूलों में भेजा गया था और अधिकारियों को सूचित किया गया था.
Read Also : Bomb Threats in Delhi : इस्लामिक स्टेट से जुड़े तार, इस ईमेल आई से मिली धमकी- sawariim@mail.ru.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










